Mumbai weather: मुंबई में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट
Mumbai weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जहां सुबह गुलाबी ठंड और कोहरे का अहसास होता है, वहीं दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। वहीं मुंबई में शुक्रवार की सुबह ठंडक महसूस की गई, जहाँ तापमान गिरकर लगभग 20 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
पिछले कुछ दिनों से रात भर चल रही शीत लहर और सुबह कोहरे ने ठंड और बढ़ा दी है। हालांकि IMD के अनुसार आज भरपूर धूप खिलेगी और कोई भी धुंध, बारिश की संभावना नहीं है।
मुंबई में एक सुखद मौसम का अनुभव मिलेगा। 5 दिसंबर को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिनभर भरपूर धूप खिलेगी और मौसम स्थिर-सुखद बना रहेगा, जिसमें बदलाव की कोई संभावना नहीं है। दिन भर तापमान 31°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 5 से 9 दिसंबर तक शीतलहर के कारण सुबह ठंड पड़ेगी हालांकि दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
6 को बादल छाए रहेंगे और 7 दिसंबर को भी आसमान साफ ही रहेगा, जो उज्ज्वल व शुष्क मौसम का संकेत है। इन दिनों बादल या धुंध नहीं दिखेंगे, अच्छी धूप बनी रहने की संभावना है।
8 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा। 9 दिसंबर को भी साफ और धूपभरा दिन रहने का पूर्वानुमान है, बादल छाए रहने या बारिश की कोई संभावना नहीं है।
महाराष्ट्र में शीतलहर की चेतावनी
वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है। 'दितवाह' नामक चक्रवाती तूफान के अप्रत्यक्ष प्रभाव के चलते राज्य के तापमान में बड़ी गिरावट की आशंका है।
महाराष्ट्र पर चक्रवात 'दितवाह' का सीधा असर नहीं, पर इससे मौसम बदलेगा। तूफान के बाद उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाएं प्रवेश करेंगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। तापमान में गिरावट 6-7 दिसंबर के बाद प्रमुखता से महसूस होगी।
विदर्भ, उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है। पुणे, नासिक समेत राज्य के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान है।
IMD अधिकारी सुषमा नायर ने बताया, "6-7 दिसंबर के बाद पूरे राज्य के तापमान में महत्वपूर्ण गिरावट अपेक्षित है।" उन्होंने जोड़ा, "कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाएगा। कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।"
राजधानी मुंबई में भी ठंड बढ़ने का अनुमान है। IMD के अनुसार, 6-7 दिसंबर के बाद यहाँ न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है।












Click it and Unblock the Notifications