Mumbai Weather: मुंबई में हीटवेव का Alert! पारा जा सकता है 37 डिग्री, डरा रहा है IMD का नया अपडेट
Mumbai Weather Forecast Update: मार्च के पहले हफ्ते में ही मुंबई गर्म होने लग गई है, भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है कि मुंबई में मिड मार्च में ही तापमान 37°C तक पहुंच सकता है और लोगों को उमस का सामना करना पड़़ सकता है। उसने अगले तीन दिनों के लिए मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों येलो अलर्ट जारी किया है और कहा है कि सेहत का ख्याल रखें।
आईएमडी ने कहा कि यहां के प्रदूषण स्तर भी काफी खराब हो गया है। उसके मुताबिक मुंबई शहर और उपनगरों में अगले दो दिन का तापमान लगभग 36°C के आसपास रहेगा, जबकि रात का तापमान करीब 22°C तक जा सकता है, पूरे मार्च महीने में तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। वहीं, अप्रैल और मई में हीटवेव (लू) की आशंका जताई है।

Mumbai Weather: 'मार्च में हीटवेव की आशंका नहीं लेकिन अप्रैल में है'
हालांकि मार्च में हीटवेव की आशंका नहीं है लेकिन ये महीना गर्म रहेगा। हवा के बदलते पैटर्न के कारण कभी-कभार हल्की गिरावट के बावजूद दिन का तापमान आमतौर पर 30°C से ऊपर ही बना रहेगा। मुंबई और आसपास के जिलों में अप्रैल और मई के दौरान लू की स्थि देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर इस बार मुंबई समेत पूरे राज्य में भयंकर गर्मी पड़ने आसार हैं।
Mumbai Weather Updates Hindi:मार्च से मई 2026 तक चलेगी लू-IMD
मौसम विभाग ने कहा है कि 'ये हाल केवल महाराष्ट्र का नहीं है बल्कि मार्च से मई 2026 के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों, जिनमें पश्चिम राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, दक्षिण और पूर्वी महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगा-पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी तमिलनाडु के कुछ हिस्से शामिल हैं, में सामान्य से अधिक हीटवेव आने की आशंका है।'
Mumbai की वायु गुणवत्ता भी खराब हो गई है
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ मुंबई की वायु गुणवत्ता भी खराब हो गई है। मंगलवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 111 हो गया। कई स्थानों पर AQI का स्तर 150 से ऊपर दर्ज किया गया, जो स्थानीयकृत प्रदूषण का संकेत है, जिसका संवेदनशील निवासियों पर विशेष प्रभाव पड़ सकता है।
शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक: (सुबह 8 बजे की स्थिति)
- कांदिवली पश्चिम 166
- पवई 155
- मुलुंड पश्चिम 155
- देवनार 146
- बीकेसी 136
- चेंबूर 128
Mumbai ka Mausam: मार्च में झेलनी होगी मई वाली गर्मी
आईएमडी मुंबई की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया, 'मार्च में लू नहीं चलेगी हालांकि, अप्रैल और मई में मुंबई, इसके पड़ोसी जिलों और राज्य के कई हिस्सों के लिए हीटवेव की स्थिति की उम्मीद है। हवा के पैटर्न में बदलाव के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन मार्च के महीने में कुल मिलाकर पारा 30°C से ऊपर रहेगा।'












Click it and Unblock the Notifications