नागपुर में लैंडिंग के दौरान इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकराया, एयरपोर्ट में किया गया ग्राउंडेड

14 अप्रैल को नागपुर एयरपोर्ट में इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा जाने पर उसे एयरपोर्ट में ग्राउंडेड किया गया। साथ ही जांच की जा रही है।

indigo flight

मुंबई से नागपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट एक बड़े हादसे में तब्दील होने से बाल-बाल बच गई। दरअसल, 14 अप्रैल को 6ई-203 इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा नागपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान जमीन से टकरा गया था। इसके बाद विमान को नागपुर हवाई अड्डे पर ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया।

इस मामले पर इंडिगो ने अपना बयान जारी कर कहा कि मुंबई से उड़ान संख्या 6E203 बीते 14 अप्रैल को नागपुर में उतरते समय टेल स्ट्राइक कर गई। विमान के मूल्यांकन और मरम्मत के लिए नागपुर हवाई अड्डे में उसे ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया। साथ ही इस घटना की जांच की जा रही है।

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक टेल स्ट्राइक तब होता है जब टेक ऑफ या लैंडिंग के दौरान विमान के पिछला हिस्सा किसी से टकरा जाता है या फिर जमीन से टकरा जाता है।

वहीं, अगर देखा जाए तो इंडिगो विमान के साथ ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 4 जनवरी 2023 को कोलकाता में लैंडिंग के दौरान भी इंडिगो फ्लाइट की टेल से कुछ टकरा गया था। जिसके बाद मरम्मत के लिए विमान को कोलकाता में भी ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: भारत में खुला देश का पहला Apple स्टोर, कंपनी के सीईओ ने मुंबई में किया उद्घाटन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+