भारत में खुला देश का पहला Apple स्टोर, कंपनी के सीईओ ने मुंबई में किया उद्घाटन
India's first Apple store: हाल ही में मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भारत का पहला एप्पल स्टोर खुला। इसका उद्घाटन एप्पल के सीईओ ने किया।

First Apple Store of India: एप्पल के सीईओ टिम कुक ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भारत के पहले एप्पल स्टोर का उद्घाटन किया।
बताते चलें कि मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भारत का पहला एप्पल स्टोर खुल रहा है। इसे बाद 20 अप्रैल को दूसरा एप्पल स्टोर देश की राजधानी दिल्ली में खोला जाएगा।
इस उद्घाटन समारोह से पहले एप्पल ने एक बयान दिया था, जिसमें कंपनी ने कहा कि एप्पल भारत में अपने 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।
एप्पल ने दिया था बयान
इस उद्घाटन समारोह से पहले एप्पल ने एक बयान दिया था, जिसमें कंपनी ने कहा कि एप्पल भारत में अपने 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। स्टोर का उद्घाटन करने के बाद कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कहा कि भारत में बेहद सुंदर संस्कृति और ऊर्जा है। हम इस इनोवेशन के साथ बेहतर भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने को बेहद उत्साहित हैं।
पीएम से करेंगे मुलाकात
बताते चलें कि बुधवार को दिल्ली में टिम कुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने वाले है। पीएम के अलावा वे केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद गुरुवार को टिम कुक दिल्ली में एप्पल के दूसरे स्टोर का उद्घाटन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications