Mumbai Rain: सितंबर में पानी-पानी हो गई मुंबई, बदले मानसून का पैटर्न या किसी और वजह से बरस रही आफत?

Mumbai Rain: मुंबई शहर हर साल मानसून में मूसलाधार बारिश की वजह से चर्चा में रहता है। इस बार मामला थोड़ा बदल गया है और सितंबर का महीना इस बार बारिश की बौछारों से भरा हुआ है। लगातार हो रही बारिश से एक ओर जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, तो दूसरी ओर कई तरह की समस्याएं भी हैं। मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। आम लोगों के लिए घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जाते हुए मानसून में ऐसी भीषण बारिश का कारण भी आईएमडी ने समझाया है।

मुंबई के अलावा बीड, रत्नागिरी और कोंकण क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक लोगों को इससे राहत नहीं मिलेगी। जलभराव और ट्रैफिक जाम से परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। सवाल यह है कि आखिर क्यों सितंबर में मुंबई इतनी भीग रही है?

Mumbai Rain

Mumbai Rain: अरब सागर में बन रहा है भारी दबाव

⦁ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसकी सबसे बड़ी वजह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणालियां हैं। अरब सागर पर बने लो-प्रेशर एरिया (Low Pressure Area) और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं ने मिलकर मुंबई और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश का कारण बनाया है। जाते हुए मानसून में इसलिए इतनी तेज बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Mausam: कोलकाता के साथ-साथ महाराष्ट्र-ओडिशा में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

⦁ इसके अलावा, इस बार मॉनसून ट्रफ (Monsoon Trough) यानी मानसून की द्रोणिका महाराष्ट्र की ओर शिफ्ट हुई है। सामान्य तौर पर यह द्रोणिका मध्य भारत से होकर गुजरती है।

⦁ मानसून टर्फ जब यह समुद्र के पास सक्रिय होती है तो अरब सागर से आने वाली नमी सीधे मुंबई की ओर खिंचती है। यही वजह है कि लगातार कई दिनों तक बारिश होती रहती है।

IMD ने बताया भारी बारिश के पीछे का कारण

तकनीकी तौर पर, अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवा ऊपर उठती है और उसमें मौजूद नमी बादलों का रूप ले लेती है। यह बादल समुद्र से ऊर्जा लेकर और भी मजबूत हो जाते हैं। जब ये बादल पश्चिमी तट की ओर बढ़ते हैं, तो मुंबई और आसपास के इलाकों में घंटों तक तेज बारिश होती रहती है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि सितंबर के बाकी दिनों में भी कुछ और तेज बारिश वाले घंटे देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अलर्ट जारी रहने तक सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

यह भी पढ़ें: Mumbai weather: नवरात्रि उत्‍सव पर बारिश का साया, मुंबई वालों को कब मिलेगी राहत? लोकल ट्रेनों की जानिए स्थिति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+