Aaj ka Mausam: कोलकाता के साथ-साथ महाराष्ट्र-ओडिशा में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट
Aaj ka Mausam: नवरात्रि का आज तीसरा दिन है और इस बार दुर्गा पूजा में कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। सितंबर का आखिरी हफ्ता देश के कई हिस्सों के लिए बारिश से भरा हुआ गुजर रहा है। जहां उत्तर भारत में लोग सुबह-शाम ठंडी हवाओं का एहसास कर रहे हैं, वहीं पूर्व और दक्षिण भारत में झमाझम बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताज़ा बुलेटिन में साफ किया है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम और मानसूनी हवाओं के असर से आने वाले दिनों में कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी रह सकती है। इस बीच कुछ राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

ओडिशा में अलर्ट
ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कहीं हल्की फुहारें तो कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो रही है।
ये भी पढ़ें: Kolkata School Holiday: कोलकाता में बारिश की वजह से कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? IMD अलर्ट के बाद आया नया अपडेट
ओडिशा के कई जिलों में IMD ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। यहां भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
पश्चिम बंगाल में जलभराव
कोलकाता और आसपास के इलाकों में बीती रात से हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। IMD का कहना है कि अगले कुछ दिन मौसम इसी तरह बारिश वाला रह सकता है।
महाराष्ट्र में कोनकन और मध्य क्षेत्र प्रभावित
महाराष्ट्र के कोनकन और मध्य हिस्सों में भी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। 26 और 27 सितंबर को यहां पर भारी बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से मराठवाड़ा इलाके पर सबसे ज़्यादा असर दिख सकता है।
तेलंगाना में हुई तेज बारिश
तेलंगाना के निम्मल जिले में सबसे ज़्यादा करीब 76 मिमी बारिश दर्ज की गई। हैदराबाद में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि कई अन्य जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का असर देखने को मिला। आने वाले समय में यहां भी बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रह सकती है।
आम लोगों के लिए सावधानियां
- तेज बारिश और हवाओं में अनावश्यक यात्रा से बचें।
- छाता, रेनकोट और जलरोधी जूतों का उपयोग करें।
- बिजली गिरने के खतरे से बचने के लिए पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।
- जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाएँ और ट्रैफिक से पहले निकलने की तैयारी रखें।
- मौसम विभाग और प्रशासन की चेतावनियों पर ध्यान दें।
ये भी पढ़ें: भारी बारिश से महाराष्ट्र बेहाल: मराठवाड़ा के कई गांव डूबे, बीड़ और लातूर के घरों में घुसा पानी












Click it and Unblock the Notifications