Mumbai: जानलेवा बन गया तरबूज! पूरा परिवार हुआ साफ, खाने के कुछ घंटे बाद ही तड़प कर गई 4 सदस्यों की जान

Mumbai Food Poisoning: मुंबई के पायधुनी इलाके से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से मुंबई ही नहीं बल्कि पूरा देश अचंभे में हैं। फूड पॉइजनिंग के एक संदिग्ध मामले में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, परिवार ने रात के भोजन में बिरयानी खाई थी और उसके कुछ समय बाद तरबूज खाया था।

तरबूज खाने के कुछ ही घंटों के भीतर परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि आखिर मौत का असली कारण बिरयानी थी, तरबूज या फिर इन दोनों का घातक मिश्रण। इस खबर के बाद से इलाके में डर और शोक का माहौल है।

Mumbai Food Poisoning

एक साथ उजड़ गया पूरा परिवार

मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन डोकाडिया (35) और उनकी दो मासूम बेटियों आयशा (16) व जैनब (13) के रूप में हुई है। पायधुनी पुलिस के अनुसार, डोकाडिया परिवार ने 25 अप्रैल की रात अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर वक्त बिताया था। रात करीब 10:30 बजे सभी ने मिलकर बिरयानी खाई, जिसके बाद रिश्तेदार अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए।

तरबूज खाने के बाद शुरू हुआ मौत का सिलसिला

घटनाक्रम के अनुसार, बिरयानी खाने के कुछ घंटों बाद, यानी रात करीब 1 बजे से 1:30 बजे के बीच, परिवार के चारों सदस्यों ने तरबूज खाया। तड़के सुबह 5:30 से 6 बजे के आसपास सभी को अचानक उल्टी और दस्त की गंभीर शिकायत होने लगी।

हालात बिगड़ते देख परिवार ने अपने फैमिली डॉक्टर से परामर्श किया। डॉक्टर ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्हें तुरंत जे.जे. अस्पताल जाने की सलाह दी। अस्पताल में इलाज के दौरान सबसे पहले सुबह 10:15 बजे छोटी बेटी जैनब ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसी रात 10:30 बजे तक अब्दुल्ला सहित बाकी सदस्यों की एक-एक कर मौत हो गई।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम का इंतजार

पायधुनी पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की सटीक वजह का खुलासा केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के बाद ही हो पाएगा। जांच का मुख्य केंद्र यह है कि क्या भोजन में कोई जहरीला तत्व था या फिर बिरयानी और तरबूज का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए घातक साबित हुआ। पुलिस उन रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है जो उस रात भोजन के समय वहां मौजूद थे।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

फूड कॉम्बिनेशन को लेकर हुए इस हादसे के बाद oneindia hindi ने डायटीशियन जया से बात कर के ये समझने की कोशिश की कि क्या ऐसा मुमकिन है कि बिरयानी और तरबूज को एक के बाद एक खाने से ऐसा हुआ हो?

कुछ फूड कॉम्बिनेशन ऐसे माने जाते हैं जिन्हें साथ में खाने से बचने की सलाह दी जाती है, हालांकि हर मामले में यह जानलेवा नहीं होते। ज्यादातर दिक्कत पाचन, गैस, एसिडिटी या फूड इन्फेक्शन की वजह से होती है।

उन्होंने बताया, "मेडिकल नजरिए से देखा जाए तो बिरयानी के बाद तरबूज खाना अपने आप में कोई खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन नहीं माना जाता। ऐसा कोई मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि बिरयानी के बाद तरबूज खाने से सीधे जानलेवा फूड पॉइजनिंग हो जाती है। ऐसे मामलों में सबसे बड़ी चिंता आमतौर पर खाने की खराब क्वालिटी या संक्रमण होती है-जैसे बासी बिरयानी, सही तरीके से स्टोर न किया गया पका हुआ खाना, कटा हुआ और लंबे समय तक खुला रखा गया तरबूज, उसे धोने में इस्तेमाल गंदा पानी, या साफ-सफाई की कमी से बैक्टीरिया का बढ़ना।"

उन्होंने आगे बताया,"तरबूज अगर लंबे समय तक कटा हुआ रखा जाए तो उसमें भी तेजी से बैक्टीरिया पनप सकते हैं। कुछ मामलों में कीटनाशक के अंश या रासायनिक मिलावट की भी जांच की जाती है, लेकिन इसकी पुष्टि केवल लैब टेस्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकती है। तेज उल्टी, दस्त और अचानक हालत बिगड़ना गंभीर फूडबोर्न बीमारी की ओर इशारा करता है, इसलिए असली वजह का पता मेडिकल और फोरेंसिक जांच से ही लगाया जाना चाहिए, केवल फूड कॉम्बिनेशन मान लेना सही नहीं होगा।"

कुछ फूड कॉम्बिनेशन जिनसे बचने की सलाह दी जाती है

दूध और खट्टे फल
दूध के साथ संतरा, मौसंबी, नींबू जैसे खट्टे फल लेने से कुछ लोगों को पेट में भारीपन, गैस या अपच हो सकती है।

दूध और मछली
यह बहुत चर्चित कॉम्बिनेशन है। वैज्ञानिक रूप से हर बार नुकसान साबित नहीं हुआ, लेकिन कई लोगों में पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है।

दही और बहुत गरम खाना
बहुत गरम या तला-भुना खाना खाने के तुरंत बाद दही लेने से कुछ लोगों को पेट खराब या एसिडिटी महसूस हो सकती है।

फल खाने के तुरंत बाद भारी भोजन
फल जल्दी पचते हैं, जबकि भारी खाना देर से पचता है। दोनों साथ लेने पर पेट फूलना, गैस या असहजता हो सकती है।

कटे हुए फल और लंबे समय तक बाहर रखा खाना
यह सबसे बड़ा खतरा है। खासकर तरबूज, खरबूजा जैसे फल अगर लंबे समय तक खुले में रखे जाएं तो उनमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं।

दूध और नमकीन या बहुत तैलीय खाना
कुछ लोगों में इससे अपच, पेट दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है।

सबसे जरूरी बात
अक्सर समस्या फूड कॉम्बिनेशन से ज्यादा खाने की ताजगी, साफ-सफाई और स्टोरेज से होती है। बासी खाना, खुला रखा कटा फल, गंदा पानी और खराब हाइजीन फूड पॉइजनिंग की बड़ी वजह बनते हैं।

ये भी पढ़ें: मुंबई में 41 साल की फेमस एक्ट्रेस संग बीच सड़क पर हुई खौफनाक घटना, गाड़ी में बैठे शख्स ने उन्हें खींचा और फिर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+