मुंबई में 41 साल की फेमस एक्ट्रेस संग बीच सड़क पर हुई खौफनाक घटना, गाड़ी में बैठे शख्स ने उन्हें खींचा और फिर

Bhabhi Ji Ghar Par Hain Neha Pendse: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने हाल ही में एक ऐसी घटना का खुलासा किया है जिसने उन्हें अंदर तक हिला दिया था। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया है कि मुंबई में उनके साथ हुई ये भयावह घटना भले ही कुछ समय की थी लेकिन उसका डर आज तक उनके दिल में बैठा हुआ है।

रास्ता पूछने के बहाने नेहा पर हुआ हमला
हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' कि 'गोरी मेम' यानी नेहा पेंडसे ने बताया है कि एक दिन सड़क पर एक शख्स ने अपनी गाड़ी रोककर उनसे रास्ता पूछने की कोशिश की थी। शुरुआत में उन्हें बात समझ नहीं आई तो वह उसकी मदद के लिए गाड़ी के पास चली गईं।

Neha Pendse

'गाड़ी के पास जाते ही उस शख्स ने मुझे पकड़ लिया'

नेहा पेंडसे ने बताया- जैसे ही वह कार के करीब पहुंचीं, उस आदमी ने अचानक उन्हें पकड़ लिया और बिना कुछ समझने का मौका दिए तेजी से गाड़ी लेकर भाग निकला। ये सब इतना अचानक हुआ कि नेहा कुछ पल के लिए पूरी तरह सन्न रह गई थीं।

सूझबूझ से नेहा पेंडसे ने बचाई अपनी जान

घबराहट के बीच नेहा पेंडसे ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने बताया कि उनके पास कार की चाबी थी, जिसमें बड़ा रिमोट लगा हुआ था। उसी को उन्होंने पूरी ताकत से आरोपी की गाड़ी पर दे मारा, जो सीधे उसकी कार के पीछे जाकर लगा। इससे घबराकर आरोपी ने अचानक ब्रेक लगा दिया। उस पल नेहा के लिए बेहद डरावना था क्योंकि उन्हें लगा कि अगर वह गाड़ी रिवर्स कर देता तो स्थिति और खतरनाक हो सकती थी।

'वो एक सेकंड मेरी जिंदगी का सबसे खौफनाक पल था'

नेहा पेंडसे ने बताया कि आरोपी कुछ सेकंड के लिए सिर्फ अपनी गाड़ी का नुकसान देखने के लिए रुका था लेकिन उनके लिए वह एक सेकंड भी बेहद भारी था। उन्होंने कहा कि उस वक्त उनके मन में सिर्फ यही डर था कि अगर वह दोबारा हमला करता तो क्या होता। ये अनुभव उनके लिए इतना भयावह था कि वह आज भी उसे याद कर सिहर उठती हैं।

बचपन से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं नेहा

नेहा पेंडसे सिर्फ एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने 'कैप्टन हाउस' शो से टीवी की दुनिया में कदम रखा था, तब उनकी उम्र महज 10 साल थी। इसके बाद उन्होंने 'हसरतें' और 'पड़ोसन' जैसे लोकप्रिय शोज में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।

फिल्मों में भी आजमाया हाथ

-टीवी के साथ-साथ नेहा पेंडसे ने फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'दाग: द फायर' से फिल्मों में एंट्री की थी। इसके बाद वह 'प्यार कोई खेल नहीं'मूवी में भी नजर आई थीं।

-नेहा पेंडसे का ये अनुभव एक बार फिर ये सोचने पर मजबूर करता है कि रोजमर्रा की जिंदगी में सतर्क रहना कितना जरूरी है क्योंकि खतरा कब और कहां सामने आ जाए, ये कोई नहीं जानता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+