कोरोना काल में ऑक्सीजन प्लांट घोटाले में BMC ठेकेदार गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेसेंज विंग ने बीएमसी कॉन्ट्रैक्टर रोमिन छेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। EOW ने रोमिन को कोविड ऑक्सीजन प्लांट घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

माना जाता है कि रोमिन उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के करीबी हैं। कोरोना काल में ऑक्सीजन प्लांट घोटाले के साथ ही बॉडी बैग घोटाला, खिचड़ी घोटाला औऱ रेमडेसिवीर घोटाला भी सामने आया था, जिसके बाद EOW ने रोमिन छेड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

eow

रोमिन छेड़ा को 140 करोड़ रुपए की ऑक्सीजन प्लांट का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। लेकिन इसमे से सिर्फ 38 करोड़ रुपए ही खर्च किए गए थे। बाकी के 102 करोड़ रुपए का मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए गबन किया गया।

जिसके बाद इस मामले में EOW ने गिरफ्तारी की है। भाजपा नेता किरीट सोमैया की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की ओर EOW ने रोमिन को गिरफ्तार कर लिया।

कोरोना काल में 140 करोड़ रुपए के ऑक्सीजन प्लांट को लगवाना था। लेकिन इसमे से सिर्फ 38 करोड़ रुपए ही खर्च हुए, ऐसे में 102 करोड़ रुपए कहां गए इसपर किरीट सोमैया ने सवाल खड़ा करते हुए आदित्य ठाकरे को कटघरे में खड़ा किया।

रोमिन को उस वक्त कॉन्ट्रैक्ट दिए जाने का विरोध भी किया गया था। उस वक्त एमवीए सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता असलम शेख ने भी इसका विरोध किया था। लेकिन इसके बाद भी ऑक्सीजन प्लांट का टेंडर रोमिल को दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+