Mumbai: ड्यूटी से घर जा रहे कांस्टेबल की 'मौत' बनकर आया पतंग का मांझा, गला कटा
Mumbai Police Constable Death: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मुंबई पुलिस के कांस्टेबल की पतंग के मांझे से गला कट गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
घटना उस वक्त हुई जब पुलिस कांस्टेबल समीर सुरेश जाधव ड्यूटी के बाद अपने घर बाइक से लौट रहे थे। इस बीच पतंग की डोर आई और उसने पुलिस जवान का गला काट दिया।

सांताक्रूज हाईवे पर हादसा
जानकारी के मुताबिक मुंबई के सांताक्रूज हाईवे पर पतंग की डोर से गला कट जाने से कांस्टेबल जाधन की मौत हो गई, पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
ड्यूटी से घर लौट रहा था सिपाही
पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब मृतक कांस्टेबल समीर सुरेश जाधव घर जा रहे थे। पुलिस ने कहा, "पुलिस कांस्टेबल समीर सुरेश जाधव, जो अपनी बाइक पर ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे, पतंग की डोर से उनका गला कट गया, जिससे उनकी मौत हो गई।"
अस्पताल लेकर गए, लेकिन निकल गया दम
पुलिस ने बताया कि मृतक कांस्टेबल को घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में खेरवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications