Mumbai news: धारावी में लगी भयावह आग, हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन सर्विस हुईं प्रभावित
Mumbai news: मुंबई के धारावी इलाके में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई ओर अफरा-तफरी मच गई। ये आग नवरंग कंपाउंड के पास एक गोदाम में लगी, जो थोड़ी ही देर में आस-पास के क्षेत्रों में फैल गई। हालांकि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं।
आग इतनी भयावह थी कि माहिम स्टेशन इलाके तक फैल गया, जिससे हर्बर लाइन की ट्रेन सर्विस प्रभावित हुईं है । बचाव अभियान में बीएमसी की मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी), पुलिस, 108 एम्बुलेंस और बीएमसी के वार्ड कर्मचारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

दरअसल, ये आग नूर रेस्टोरेंट के करीब प्लॉट नंबर-1, रेलवे फाटक के पास स्थित एक गोदाम में लगी। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देखते ही तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी स्थानीय लोगों ने दी।
फिलहाल, आग ग्राउंड-प्लस-वन संरचना वाली झुग्गी और गोदाम तक ही सीमित है, जिसे लेवल-1 फायर कॉल घोषित किया गया है। झोपड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। दमकल अधिकारी आग की तीव्रता को देखते हुए बचाव अभियान जारी रखे हुए हैं, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
रेगुलेट की गईं हार्बर लाइन ट्रेन सर्विस
वेस्टर्न रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि माहिम और बांद्रा के बीच ईस्ट साइड में हार्बर लाइन के पास झुग्गियों में आग लगने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर ओवरहेड इक्विपमेंट की बिजली सप्लाई काट दी गई है। इस स्थिति को नियंत्रित करने तक हार्बर लाइन ट्रेन सेवाओं को रेगुलेट किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी यात्री या ट्रेन को कोई खतरा नहीं है, क्योंकि उन्हें घटनास्थल से दूर रेगुलेट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications