Mumbai News: मुंबई को मिलेगा देश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर, खासियत और लागत जान दंग रह जाएंगे
Mumbai News: मुंबई की पहचान अब सिर्फ ड्रीम सिटी तक सीमित नहीं है। यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। इसके तहत, सड़कों के निर्माण, फ्लाईओवर और पुल बनाने के साथ ही सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में भी कई मेगा प्रोजेक्ट चल रहे हैं। समुद्र पर बने अटल सेतु, कोस्टल रोड और मेट्रो नेटवर्क विस्तार के बाद अब मुंबई को मिलने जा रहा है देश का सबसे लंबा फ्लाईओवर। इस फ्लाईओवर से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और आम लोगों का यात्रा समय घटेगा।
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने नवी मुंबई से भिवंडी को जोड़ने वाले 21 किलोमीटर लंबे डबल-डेकर फ्लाईओवर की योजना को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यह फ्लाईओवर एनएच-48 पर शील फाटा से शुरू होकर डोंबिवली और कल्याण होते हुए एनएच-160 पर रंजनोली जंक्शन तक जाएगा।

Mumbai Double Decker Flyover की ये होगी खासियत
- निर्माण पूरा होने के बाद यह देश का सबसे लंबा फ्लाईओवर होगा और इसकी वजह से मुंबई मेट्रो रीजन में ट्रांसपोर्ट की तस्वीर पूरी तरह से बदल सकती है।
- यह डबल-डेकर फ्लाईओवर चार लेन की सड़क और मेट्रो ट्रैक दोनों को साथ लेकर चलेगा। इससे नवी मुंबई और भिवंडी के बीच की लगभग 32 किलोमीटर की दूरी कुछ ही मिनटों में पूरी हो सकेगी।
- एमएमआरडीए ने इसके लिए एक कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) और टेंडर प्रक्रिया की निगरानी का काम सलाहकार के अधीन होगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai Dry Day: नवंबर में ड्राई डे का ऐलान, मुंबई में शराब की दुकानें कब-कब बंद? यहां देखें LIST
Mumbai में अटल सेतु के बाद अब शानदार फ्लाईओवर
फिलहाल देश का सबसे लंबा फ्लाईओवर हैदराबाद का 11 किमी लंबा विश्वेश्वरैया फ्लाईओवर है। सबसे लंबे एलिवेटेड रोड की बात करें, तो यह 165 किमी का यमुना एक्सप्रेसवे है। मुंबई का यह नया प्रोजेक्ट इन दोनों को पीछे छोड़ देगा। एमएमआरडीए ने बताया कि यह फ्लाईओवर कई मेगा इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स से जुड़ा होगा, जिससे शहर की कनेक्टिविटी और भी बेहतर होगी। इस फ्लाईओवर से विरार-अलीबाग मल्टी-मॉडल कॉरिडोर, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर और कटाई नाका फ्रीवे भी जुड़े होंगे।
इसके ऊपरी हिस्से में तीन प्रमुख मेट्रो लाइनें प्रस्तावित हैं
मेट्रो 5: भिवंडी से कल्याण
मेट्रो 12: कल्याण से तलोजा
मेट्रो 14: कांजुरमार्ग से बदलापुर
इसका डिजाइन इस तरह तैयार किया जा रहा है कि भविष्य के बुलेट ट्रेन रूट्स और मल्टी-मॉडल कनेक्शन सहज रूप से जुड़ सकें। मुंबई में अटल सेतु और कोस्टल रोड प्रोजेक्ट ने शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने का काम किया है। यह प्रोजेक्ट मुंबई के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को नई दिशा देगा। साथ ही, नवी मुंबई एयरपोर्ट से 15 दिसंबर को पहली फ्लाइट के उड़ान भरने की तैयारी भी चल रही है। अब मुंबई वैश्विक कनेक्टिविटी के लिहाज से भी अहम शहर बनेगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: मुंबईकरों के लिए बुरी खबर, इस रूट पर रहेगा 78 दिनों का मेगा ब्लॉक, जानिए बड़ी वजह












Click it and Unblock the Notifications