महाराष्ट्रः एक करोड़ की चोरी का CCTV फुटेज हुआ वायरल, हथियार की नोंक पर पैसा भरते दिखे बदमाश

मुंबई। बुधवार को महाराष्ट्र के मुंबई के एक फर्म में एक करोड़ की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में मास्क पहने चार लोगों को कार्यालय में कार्यकर्ताओं को बंदूक से धमकाते और डफेल बैग में नकदी डालते हुए देखा जा सकता है।

mumbai mulung theft of one crore rupees from firm cctv footage

घटना मुंबई के मुलुंड इलाके की बताई जा रही है। पंच रास्ता मोहल्ले में वित्तीय सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी के कर्मचारियों को धमकाकर लुटेरे एक करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पिता और भाई 6 महीने तक लड़की के साथ किया रेप
वहीं महाराष्ट्र के कल्याण में छह महीने से अधिक समय तक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक 16 वर्षीय लड़की के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया (टीओआई) ने बताया कि नाबालिग ने शिकायत की कि जब उसकी मां अपने मायके चली गई तो पिछले छह महीनों से उसके अपने पिता और भाई द्वारा उसका यौन शोषण किया जा रहा था।

कथित अपराध के आरोप में कोलसेवाड़ी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोस्को) अधिनियम के तहत बलात्कार और छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

कोलेसवाड़ी पुलिस ने टीओआई को बताया कि यह लड़की का भाई था जिसने छह महीने पहले लड़की का यौन शोषण करना शुरू किया था। बाद में लड़की के पिता भी उसके साथ दुष्कर्म में शामिल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+