Mumbai Metro: मेट्रो की इस लाइन के लिए CM फडणवीस ने दिया अल्टीमेटम, एक साथ होंगे दो काम
Mumbai Metro: भिवंडी निजामपुरा सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने अंजुर फाटा से कल्याण नाका तक की सड़क पर बड़े पैमाने पर चौड़ीकरण अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जून में मेट्रो लाइन-5 से लगती सड़क के विस्तार का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के आदेश के मुताबिक, मेट्रो लाइन 5 के साथ लगती सड़क को भी समान गति से चौड़ा किया जाए। दोनों प्रोजेक्ट एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए आगे बढ़ें। क्षेत्र में ट्रैफिक समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से यह प्रोजेक्ट है।
निगम के अनुसार, मौजूदा 24 मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 36 मीटर किया जाएगा। बढ़ते ट्रैफिक और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए यह चौड़ीकरण समय की जरूरत माना जा रहा है। इस रूट पर मेट्रो लाइन के विस्तार की वजह से आने वाले समय में सवारियों, ऑटो, दुपहिया वाहन की संख्या भी बढ़ सकती है।

Metro Line-5 के लिए सीएम फडणवीस का निर्देश
- सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस रूट के लिए निर्देश दिया है। मेट्रो लाइन-5 के साथ ही सड़क चौड़ीकरण का काम तय समय में पूरा करने की खास ताकीद की गई है।
- इसके लिए 732 प्रभावित लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। अब तक 470 ढांचों को तोड़ा जा चुका था।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: ठाणे-बेलापुर रोड की सीधी कनेक्टिविटी होगी एयरपोर्ट तक, 3 नए फ्लाईओवर से बदलेगा पूरा शहर
- आयुक्त अनमोल सागर के नेतृत्व में कई टीमें पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहीं और तेजी से कार्रवाई कर रही हैं। मेट्रो लाइन पर भी काम चल रहा है।
Mumbai Metro लाइन-5 पर तेजी से चल रहा काम
अधिकारियों का कहना है कि रोज़ाना होने वाले ट्रैफिक को कम करने और मेट्रो लाइन 5 के काम को सुचारू रखने के लिए सड़क का विस्तार जरूरी है। उनका कहना है कि चौड़ी सड़क उत्तरी भिवंडी में भविष्य के विकास में मदद करेगी। मेट्रो शुरू होने के बाद आवागमन को और आसान बनाएगी। भिवंडी के मेट्रो से जुड़ने के बाद आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। उपनगरीय इलाकों से रोजाना काम के लिए आने-जाने वाले लोगों के लिए मेट्रो एक सुविधाजनक विकल्प बन सकती है।
यह भी पढ़ें: Mumbai news: यात्री सावधान! कल्याण ईस्ट–वेस्ट ब्रिज 10 दिन रहेगा बंद, जानें कौन-सा रास्ता लें












Click it and Unblock the Notifications