Mumbai Metro Update: मेट्रो के काम की वजह से इन इलाकों में लगेगा भारी ट्रैफिक जाम, चेक कर लें रूट
Mumbai Metro Update: मुंबई मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से शहर के अलग-अलग हिस्सों में वाटर कट और ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है। सोमवार (9 फरवरी) की सुबह मीरा-भायंदर और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (WEH) से यात्रा करने वाले लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मेट्रो लाइन 9 के अंतिम चरण का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस वजह से दहिसर चेकनाका और मीरा रोड के आसपास सड़क की चौड़ाई कम हो गई है।
ट्रैफिक पुलिस के अलर्ट के मुताबिक, सोमवार को खास तौर पर सुबह 8:00 से 11:00 बजे के बीच पीक ऑवर्स में भारी जाम लगने की संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र परिवहन मंत्री के मुताबिक, दहिसर ईस्ट से काशीगांव तक बनने वाले इस मेट्रो कॉरिडोर को फरवरी 2026 में ही जनता के लिए खोलने की तैयारी अंतिम दौर में है।

Mumbai Metro Update: कुछ रूट पर किया गया ट्रैफिक डायवर्जन
- निर्माण कार्य के चलते कुछ स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। साथ ही 1 फरवरी 2026 से लागू नए नियमों के तहत सुबह 8 से 11 बजे तक मुंबई में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है।
- ट्रैफिक रूट डायवर्जन की वजह से यातायात प्रबंधन में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। यात्रियों से अपील की गई है कि इस दौरान प्रशासन का सहयोग करें।
Mumbai Metro Update: ऐप पर रूट चेक करने की सलाह
यात्रियों को सलाह दी गई है कि 'Mumbai ONE' ऐप पर अपडेट चेक करते रहें। मुंबई के यात्रियों के लिए लॉन्च किया गया Mumbai ONE ऐप इस दौरान सबसे उपयोगी साबित हो सकता है।
रियल-टाइम ट्रैफिक अलर्ट: मार्ग में देरी, रूट डायवर्जन और भीड़ की सटीक जानकारी
यूनिफाइड टिकटिंग सिस्टम: मेट्रो, BEST/MBMT बस, लोकल ट्रेन और मोनोरेल के लिए एक ही QR टिकट
मल्टी-मोडल जर्नी प्लानर: सबसे तेज़ और किफायती रूट की स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी
SOS सुविधा: आपात स्थिति में लाइव लोकेशन शेयर करने का विकल्प
यह ऐप Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि सोमवार सुबह घर से निकलने से पहले Mumbai ONE ऐप या Google Maps पर लाइव ट्रैफिक स्टेटस जरूर चेक करें।












Click it and Unblock the Notifications