Mumbai Metro: मुंबईकरों का सफर आसान बनाएगी इस लाइन की मेट्रो, 2 घंटे की यात्रा होगी सिर्फ 30 मिनट में

Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो शहर के दो छोर पर बने एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी का बेहतरीन विकल्प साबित होगी। मायानगरी में एयरपोर्ट-टू-एयरपोर्ट हाई-स्पीड मेट्रो शुरू करने के लिए जोर-शोर से काम चल रहा है। राज्य सरकार ने ₹23,000 करोड़ की लागत वाले इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के ब्लूप्रिंट को मंजूरी दे दी है। यह नई मेट्रो लाइन 8 (गोल्ड लाइन) सीधे छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से जोड़ेगी।

देश की आर्थिक राजधानी रोजाना लाखों लोगों की आवाजाही का केंद्र है। यहां देश-विदेश से कारोबारी, पर्यटक और फिल्म और कला जगत से जुड़ी हस्तियां आती-जाती रहती हैं। भारी भीड़ और लगातार बढ़ते ट्रैवल डिमांड को देखते हुए मेट्रो नेटवर्क का विस्तार लगातार हो रहा है।

Mumbai Metro

Mumbai Metro: एयरपोर्ट से एयरपोर्ट कनेक्टिविटी

₹23,000 करोड़ का यह प्रोजेक्ट आने वाले वर्षों में मुंबई महानगर की यात्रा संस्कृति और शहरी कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा।

- मुंबई मेट्रो के नेटवर्क विस्ता की कड़ी में एयरपोर्ट से एयरपोर्ट कनेक्टिविटी की जरूरत लंबे समय से मानी जा रही थी। खास तौर पर नवी मुंबई एयरपोर्ट के लिए अभी कोई मास ट्रांजिट कनेक्शन मौजूद नहीं है।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मेट्रो लाइन-3 तैयार कर रहा अंडरग्राउंड नेटवर्क, जानें यात्रियों को कैसे मिलेगा फायदा?

- इस हाई-स्पीड एयरपोर्ट मेट्रो लाइन के शुरू होने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट से नवी मुंबई एयरपोर्ट के बीच की दूरी सिर्फ 30 मिनट में तय हो सकेगी। अभी इस रूट पर यात्रा में 75 से 120 मिनट का समय लगता है।

- नई गोल्ड लाइन से यात्रियों को तेज, सुगम और अनुमानित टाइम का अंदाजा मिलेगा। यह खास तौर पर इंटरनेशनल ट्रांजिट यात्रियों के लिए गेम-चेंजर सुविधा साबित होगी।

यह Metro Line 20 स्टेशनों वाला आधुनिक कॉरिडोर बनेगी

प्रस्तावित प्रोजेक्ट में लगभग 20 स्टेशन शामिल होंगे। यह कॉरिडोर दो बड़े एयरपोर्ट को जोड़ने के साथ-साथ मुंबई और नवी मुंबई दोनों क्षेत्रों के बीच आर्थिक, व्यावसायिक और ट्रैवल कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा।
25 दिसंबर से नवी मुंबई एयरपोर्ट के ऑपरेशनल होने की तैयारियों के बीच यह मेट्रो लाइन शहर के ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई को मिलेगा 120 KM का हाईस्‍पीड कोस्‍टल कॉरिडोर, मिनटों में नरीमन पॉइंट से विरार पहुंचाएगा

Mumbai के लिए क्यों है यह प्रोजेक्ट अहम?

- दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहली बार मेट्रो से सीधे जुड़ेंगे

- मेट्रो कनेक्टिविटी आवागमन के लिए तेज, मौसम की मुश्किलों के बीच भी भरोसेमंज और भारी ट्रैफिक दबाव की वजह से प्रभावित नहीं होगा।

- बिजनेस ट्रैवलर्स और इंटरनेशनल ट्रांजिट के लिए सुविधा और बढ़ते जनसंख्या दबाव के बीच पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बड़ा समर्थन मिलेगा।

- नवी मुंबई एयरपोर्ट के लिए पहला मास ट्रांजिट लिंक।

यह भी पढ़ें: Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट ने कर दिया कमाल, एक दिन में 1036 उड़ानों के साथ बनाया जबरदस्त रिकॉर्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+