Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो के इस रूट पर चल रहा सुपरफास्ट स्पीड से काम, 32 किमी. के सफर में लगेंगे बस 30 मिनट
Mumbai Metro News: मुंबई से ठाणे रूट पर रोज़ाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत लाइन 4 और 4A कॉरिडोर का ट्रायल रन शुरू हो चुका है। इस रूट पर मेट्रो परिचालन का स्थानीय लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस रूट के शुरू होने से रोजाना सफर करनेवालों के पास सुविधाजनक विकल्प होगा और समय की भी काफी बचत होगी। मेट्रो का यह कॉरिडोर वडाला (Wadala) से कासारवडावली (Kasarvadavali) तक लगभग 32 किलोमीटर लंबा है।
मुंबई मेट्रो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इसमें गाइमुख (Gaimukh) तक 2.7 किलोमीटर का अतिरिक्त विस्तार भी किया जा रहा है। इस रूट के शुरू होने से मुंबई और उपनगरीय इलाके ठाणे के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आम यात्रियों का काफी समय बचेगा।

Mumbai Metro के रूट 4 और 4A से मिलेगी राहत
⦁ मेट्रो लाइन 4 और 4A के शुरू होने से ठाणे और मुंबई के बीच कनेक्टिविटी और भी बेहतर होगी। खासतौर पर घोबंदर रोड (GB Road) और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होने की उम्मीद की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो में अचानक क्या हुआ? दो सबसे व्यस्त लाइनों पर सफर होगा मुश्किल, ये रही पूरी डिटेल
⦁ इस रूट के शुरू होने पर रोज़ाना लाखों यात्रियों को जाम की परेशानी से निजात मिलेगी और यात्रा का समय घटकर आधा हो जाएगा। वडाला से कासारवडावली पहुंचने में आम तौर पर 1 घंटे का समय लगता है और अगर जाम हो, तो यह समय और बढ़ जाता है। मेट्रो से यह दूरी 30 मिनट में पूरी होगी।
⦁ अधिकारियों के मुताबिक, अगर सुरक्षा परीक्षण और अंतिम जांच समय पर पूरी हो गई तो यह कॉरिडोर दिसंबर 2025 तक जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इससे ठाणे और मुंबई के बीच सफर करने वाले ऑफिस जाने वालों और छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
Mumbai Metro से ट्रैफिक जाम से भी मिलेगी राहत
मुंबई मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि मेट्रो सेवाओं के विस्तार से आम लोगों को ट्रैफिक जाम और लोकल की भीड़भाड़ से राहत मिलेगी। मुंबई में ट्रैफिक एक बहुत बड़ी समस्या है और इसे नियंत्रित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास भी हो रहे हैं। मेट्रो लाइन 4 और 4A की शुरुआत न केवल ट्रैफिक कम करेगी बल्कि प्रदूषण को भी घटाएगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai weather: नवरात्रि उत्सव पर बारिश का साया, मुंबई वालों को कब मिलेगी राहत? लोकल ट्रेनों की जानिए स्थिति
बड़ी संख्या में लोग निजी वाहन छोड़कर मेट्रो का विकल्प चुनेंगे। इसके अलावा, स्टेशन परिसर में आधुनिक सुविधाएं और बेहतर कनेक्टिविटी यात्रियों को नया अनुभव देंगे। यात्री संगठन और स्थानीय लोग भी इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि मेट्रो लाइन 4 और 4A से ठाणे और मुंबई की दूरी सच में कुछ ही मिनटों की रह जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications