Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो में अचानक क्या हुआ? दो सबसे व्यस्त लाइनों पर सफर होगा मुश्किल, ये रही पूरी डिटेल
मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) की सेवाओं में बदलाव किया गया है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) ने बताया कि Metro Line 2A और Metro Line 7 पर अस्थायी रूप से नई व्यवस्था लागू की गई है। इन बदलावों में कुछ हिस्सों में सिंगल-ट्रैक ऑपरेशन शुरू किया गया है, जो अगले आदेश तक जारी रहेगा।
MMMOCL ने कहा कि मेट्रो लाइन 2ए (Metro Line 2A) अंधेरी वेस्ट से दहिसर ईस्ट तक बिना किसी रुकावट के चलेगी। इस वजह से यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी और रोज़ाना का सफर लगभग सामान्य रहेगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि व्यस्त रूट पर यात्रा आसान बनी रहे।

गुंदावली-आरे के बीच शॉर्ट-लूप सर्विस
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुंदावली (Gundavali) से आरे (Aarey) तक शॉर्ट-लूप सर्विस (Short-Loop Service) शुरू की गई है। इससे प्रभावित सेक्शन में भी कनेक्टिविटी बनी रहेगी। इस शॉर्ट-लूप सर्विस की वजह से यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और समय की बचत भी होगी।
ओवरीपाड़ा-आरे सेक्शन पर बड़ा बदलाव
सबसे अहम बदलाव ओवरीपाड़ा (Ovaripada) से आरे (Aarey) के बीच किया गया है। यहां अब ट्रेनें सिंगल-ट्रैक पर दोनों दिशाओं में चलेंगी। एमएमएमओसीएल (MMMOCL) का कहना है कि यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा और ऑपरेशनल एफिशिएंसी (Operational Efficiency) को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।
यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट
एमएमआरसी (MMRC) और एमएमएमओसीएल (MMMOCL) ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे नए बदलावों की जानकारी के लिए एमएमआरसी वेबसाइट और आधिकारिक घोषणाओं पर नजर रखें। साथ ही, स्टेशन पर लगातार अनाउंसमेंट भी किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।












Click it and Unblock the Notifications