Mumbai Metro: मेट्रो की लाइन 4 पर कंस्ट्रक्शन, इस रूट पर पर 8 नवंबर तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Mumbai Metro: मुंबई में मेट्रो नेटवर्क को और बेहतर बनाने के लिए कई रूट पर लगातार काम चल रहा है। मेट्रो लाइन 4 (वडाला से कासरवाडाली) तक चल रहे निर्माण कार्य की वजह से ट्रैफिक डायवर्जन करना पड़ रहा है। इस बीच, गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड पर भी काम चल रहा है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 1 नवंबर से लेकर 8 नवंबर 2025 तक ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा की है। इसका सीधा असर पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में सफर करने वालों पर पड़ेगा।

मेट्रो लाइन 4 के तहत भंडप-सोनपुर (LBS Marg) जंक्शन पर एक 56 मीटर लंबे स्टील स्पैन ब्रिज की स्थापना की जा रही है। इस भारी-भरकम संरचना को दो चरणों में लगाया जाएगा। निर्माण कार्य की डेडलाइन और आम लोगों को सुरक्षा को ध्यान में रखकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।

Mumbai Metro

Mumbai Metro के निर्माण काम की वजह से डायवर्जन जारी

⦁ मेट्रो लाइन 4 पर कंस्ट्रक्शन का काम बड़े पैमाने पर चल रहा है। काम के दौरान क्रेन्स, मल्टी-एक्सल ट्रेलर और भारी मशीनरी का इस्तेमाल होगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इस दौरान सड़क पर सामान्य ट्रैफिक को रोका जाएगा।

⦁ मुंबई पुलिस के मुताबिक, दिन के समय ट्रैफिक डायवर्जन की वजह से वैकल्पिक मार्गों पर दबाव काफी बढ़ सकता था। इसे ध्यान में रखते हुए रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच मेट्रो निर्माण कार्य होगा, ताकि दिन के समय ट्रैफिक पर कम असर पड़े। निर्माण का मुख्य चरण 1 नवंबर की रात से शुरू होकर 8-9 नवंबर की रात तक चलेगा।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: 2030 तक कितनी लाइनें तैयार होंगी? 5 साल में कैसे बदलेगा मंबईकरों का सफ़र?

Mumbai Police ने वैकल्पिक मार्ग का रूट जारी किया

⦁ ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्गों की सूची जारी की है।

⦁ पूर्वी उपनगरों से आने वाले वाहनों को जेवीएलआर-ईस्टर्न एक्सप्रेसवे-एयरोली-मुलुंड मार्ग के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।

⦁ पश्चिम की ओर जाने वाले वाहनों को एलबीएस मार्ग-पवई-गोरेगांव लिंक रोड से होकर जाने का सुझाव दिया गया है।

⦁ भारी वाहनों को शाम के समय इन मार्गों पर न आने की हिदायत दी गई है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे मेट्रो कार्य के दौरान धैर्य रखें और अपने रूट की पहले से योजना बनाएं। इसके साथ ही, यात्रा से पहले @MumbaiPolice के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल या ट्रैफिक अपडेट वेबसाइट पर जानकारी जांचने की सलाह दी गई है। मेट्रो लाइन 4 के पूरा होने पर वडाला, घाटकोपर, मुलुंड, ठाणे और कासारवाडावाली के बीच सफर करना बहुत आसान हो जाएगा। यह लाइन लगभग 32 किलोमीटर लंबी होगी और मुंबई के ट्रैफिक बोझ को काफी हद तक कम करने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: खुशखबरी, मुंबई में जल्‍द बनेगी दूसरी अंडग्राउंड मेट्रो लाइन 11, जानिए क्‍या होगा रूट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+