Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो के 23.5 किलोमीटर लंबे रूट पर आ गई गुड न्यूज! 2 घंटे का सफर होगा 45 मिनट में
Mumbai Metro: मुंबई की बढ़ती आबादी और ट्रैफिक जाम की चुनौती को कम करने के लिए मेट्रो एक बड़ी राहत बनकर सामने आ रही है। मुंबई मेट्रो की लाइन 2बी (Mumbai Metro Line 2B) पर तेजी से काम चल रहा है। अंधेरी-मानखुर्द येलो लाइन (Andheri-Mankhurd Yellow Line) तेजी से आकार ले रही है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस रूट पर 78 फीसदी तक का काम पूरा हो चुका है।
मेट्रो का यह रूट नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत बन सकता है। यह रूट दिसंबर-जनवरी तक शुरू हो सकता है। एमएमआरडीए (MMRDA) की ओर से दी जानकारी के मुताबिक, इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर का लगभग 78% काम पूरा हो चुका है। इस रूट पर मेट्रो के फाइनल ट्रायल रन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह लाइन मुंबईवासियों के लिए कनेक्टिविटी के लिहाज से बहुत बड़ी राहत बन सकता है।

Mumbai Metro Line 2B को लेकर आया बड़ा अपडेट
⦁ मुंबई मेट्रो की लाइन 2बी अंधेरी वेस्ट से शुरू होकर वर्सोवा, जुहू, सांता क्रूज, बीकेसी, चेंबूर होते हुए मानखुर्द तक जाएगी। इस रूट के पूरी तरह से परिचालन में आने के बाद पश्चिमी, मध्य और पूर्वी उपनगरों को एक तेज और किफायती कनेक्शन मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai Momorail: अचानक क्यों बंद कर दी गई भारत की पहली मुंबई मोनोरेल? क्या अब कभी नहीं होगी शुरू
⦁ करीब 23.5 किलोमीटर लंबी यह लाइन 20 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह रूट पूरी तरह एलिवेटेड होगा। येलो लाइन के मेट्रो से यात्रियों को अंधेरी से मानखुर्द तक की दूरी तय करने में महज 45-50 मिनट का ही वक्त मिलेगा। यह मौजूदा रोड ट्रैफिक के मुकाबले आधे से भी कम समय है।
⦁ बीकेसी (BKC) जैसे बिजनेस हब को जोड़ने के कारण रोजाना लाखों ऑफिस यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। इससे रोड ट्रैफिक को कम करने में भी सहायता मिलेगी।
Mumbai Metro ने कम समय में ही बनाई अलग पहचान
एमएमआरडीए (MMRDA) अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ महीनों में ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन, सिग्नलिंग और सुरक्षा जांच पूरी कर ट्रायल रन शुरू किए जाएंगे। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो 2026 की शुरुआत में यह लाइन यात्रियों के लिए खोल दी जाएगी। Metro Line 2B के शुरू होने से वेस्टर्न सबर्ब से ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे और हार्बर लाइन तक यात्रा आसान होगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai Local Train: सेंट्रल रेलवे ट्रेनों को मिलने वाला है बड़ा बूस्ट, भीड़ होगी कम, यात्रियों का बचेगा समय












Click it and Unblock the Notifications