Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai Local Train: सेंट्रल रेलवे ट्रेनों को मिलने वाला है बड़ा बूस्‍ट, भीड़ होगी कम, यात्रियों का बचेगा समय

Mumbai Local Train: मुंबई के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई लोकल ट्रेन सर्विस को जल्द ही एक बड़ा बूस्टर मिलने वाला है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर, रेलवे प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अब आने वाले पांच सालों में उपनगरीय ट्रेनों को शटल सेवा में बदला जाएगा, साथ ही लोकल फेरों को बढ़ाने के लिए 5,800 करोड़ रुपये का एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है।

सेंट्रल रेलवे ने लोकल ट्रेनों के फेरों में वृद्धि के लिए एक नया प्रस्ताव तैयार किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य फेरों की संख्या और उनकी आवृत्ति बढ़ाना है। इस परियोजना पर अनुमानित ₹5,800 करोड़ का खर्च आएगा, जिसका लक्ष्य मुंबई की जीवनधारा लोकल को पांच साल के भीतर शटल सेवा में बदलना है।

Mumbai Local Train

यह प्रस्ताव सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन के पूर्व प्रभागीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) रजनीश गोयल और अन्य रेल अधिकारियों ने मिलकर तैयार किया था। पिछले साल इसे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने पेश किया गया था, जिन्होंने परियोजना की सराहना करते हुए इसे सैद्धांतिक मंजूरी दी और धन की उपलब्धता को लेकर चिंता न करने का आश्वासन दिया था।

कम समय में पूरा होगा सफर

इस परियोजना से मुंबईकरों का सफर न केवल समय पर पूरा होगा, बल्कि भीड़भाड़ भी कम होगी। वर्तमान उपनगरीय रेल प्रणाली को आठ खंडों में विभाजित किया जाएगा, जिससे व्यस्त समय में हर चार मिनट पर एक लोकल ट्रेन उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

परियोजना के तहत बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। सीएसएमटी से ठाणे खंड में छह अतिरिक्त उपमार्गिकाएं बनाई जाएंगी, जबकि सीएसएमटी से कल्याण खंड में कुर्ला में 14 और ठाकुर्ली में 20 उपमार्गिकाएं तैयार होंगी। इसके अलावा, लोकल रेक की संख्या को बढ़ाकर 238 किया जाएगा और रेलवे विभाग में नए प्लेटफार्मों के निर्माण पर भी जोर दिया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+