Mumbai Metro: 17.5 किमी. लंबे रूट पर होंगे 14 स्टेशन, जानें मुंबई मेट्रो 11 की सौगात कब से मिलेगी?

Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो लाइन-11 परियोजना शहर के लिए बहुत महत्वाकांक्षी योजना है। इस रूट का परिचालन पूरी तरह से शुरू होने पर शहर के ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने में भी आसानी होगी। अब महाराष्ट्र सरकार ने भी इस महत्वाकांधी प्रोजेक्ट के लिए मंज़ूरी दे दी है। 17.5 किलोमीटर लंबे इस रूट पर 14 स्टेशन होंगे। इनमें से 13 स्टेशन भूमिगत (underground) होंगे और केवल एक स्टेशन ग्राउंड-लेवल (surface level) या डिपो/ऊंची जगह पर होगा। यह मेट्रो लाइन मायानगरी के आम लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत बनने जा रही है।

इस प्रोजेक्ट की कुल लागत करीब ₹23,487 करोड़ होगी। इस नई मेट्रो लाइन के बनने से आम लोगों के पास सार्वजनिक परिवहन का एक और विकल्प उपलब्ध होगा। मुंबई में बसों और लोकल के अलावा अब मेट्रो भी तेजी से लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है। गणेश उत्सव के दौरान लोगों की भारी संख्या ने मेट्रो का इस्तेमाल किया था।

Mumbai Metro

Mumbai Metro के बड़े प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी

महाराष्ट्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए किराया भी तय कर दी है। किराया तय करते हुए इस बात का ध्यान रखा गया है कि यह आम लोगों के बजट में हो, ताकि कम आय वर्ग के लोग भी मेट्रो से सफर कर सकें। प्रोजेक्ट के संचालन के खर्च और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह किराया तय किया गया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस का अनुमान है कि इस मेट्रो लाइन के शुरू हो जाने के बाद साउथ मुंबई के भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों के पास मेट्रो का सुविधाजनक विकल्प रहेगा। इससे सड़कों पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम हो पाएगी।

यह भी पढ़ें: Mumbai local train: यात्रियों की सुविधा के लिए कब शुरू होंगी मुंबई में नई लोकल ट्रेनें, क्‍या बढ़ेगा किराया?

इस मेट्रो लाइन से मजबूत होगा Mumbai का सार्वजनिक परिवहन

यह मेट्रो लाइन मौजूदा मुंबई मेट्रो नेटवर्क को और मजबूत करेगी और यात्रियों को एक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराएगी। खास तौर पर ऑफिस जाने वाले यात्रियों, पर्यटकों को इस रूट से बड़ा लाभ मिलेगा। गेटवे ऑफ इंडिया जैसे टूरिस्ट स्पॉट्स तक पहुंचना आसान होगा और पर्यटक मेट्रो के सुविधाजनक विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने से न केवल मुंबईवासियों को राहत मिलेगी बल्कि शहर की आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को भी गति मिलेगी। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट कितनी जल्दी पूरा हो पाता है।

यह भी पढ़ें: AI Use In Mumbai: मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल, रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर

नई मेट्रो लाइन 11 का मार्ग वडाला से लेकर गेटवे ऑफ इंडिया (कोलाबा) तक बनाया जाएगा। इस रूट में कुल 14 स्टेशन होंगे और खास बात यह है कि इनमें से लगभग सभी स्टेशन भूमिगत (Underground Metro Stations) होंगे। इससे लोकल ट्रेनों और रोड ट्रैफिक पर बोझ काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+