AI Use In Mumbai: मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल, रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर

AI Use In Mumbai: मुंबई में गणेशोत्सव का समापन बेहद धूमधाम से और भव्य अंदाज में किया जाता है। पूरे प्रदेश में विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं। इस बार मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन से निगरानी के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल किया जाएगा। पहली बार मुंबई पुलिस और प्रशासन AI की मदद से शहर की निगरानी करने वाली है। भीड़ नियंत्रण के साथ ही यह सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम है।

गणपति विसर्जन के समय मुंबई में लाखों भक्त शामिल होते हैं। इस दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार AI तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इससे पहले प्रयागराज महाकुंभ में भी सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया था।

AI Use In Mumbai

AI Use In Mumbai: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

⦁ मुंबई पुलिस ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुस्तैदी से इंतजाम कर रही है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे हाई-टेक CCTV कैमरे AI-सॉफ्टवेयर से लैस होंगे। इन कैमरों की मदद से भीड़ की गतिविधियों का विश्लेषण कंट्रोल रूम से किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: AI Dinosaur: अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आएगा करोड़ों साल पहले का खतरनाक जीव, AI से बनेगा 3D मॉडल

⦁ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से संदिग्ध हरकतों की जानकारी कंट्रोल रूम तक रीयल टाइम में मिलेगी और इससे भीड़ को नियंत्रित करने, ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

⦁ मुंबई पुलिस ने बताया कि AI कैमरे चेहरों की पहचान (Face Recognition) और व्यवहार पैटर्न का भी विश्लेषण करेंगे। इसके अलावा, ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है जो ऊंचाई से भीड़ को नियंत्रित करने का काम करेगी।

Artificial Intelligence के जरिए ट्रैफिक और भीड़ का नियंत्रण

गणेश विसर्जन के समय अक्सर मुंबई में भारी जाम की स्थिति बन जाती है। लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर निकलते हैं और ऐसे वक्त में ट्रैफिक नियंत्रण करना बेहद कठिन होता है। इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के जरिए ट्रैफिक मूवमेंट को पहले से मॉनिटर किया जा सकेगा। इससे रियल टाइम में ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकेगा, जिससे आम लोगों को कम असुविधा होगी और पुलिसकर्मियों के लिए भी ट्रैफिक संचालन आसान होगा।

यह भी पढ़ें: Jio AI News: मुकेश अंबानी ने लॉन्च की Reliance Intelligence, भारत बनेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+