Mumbai local train: यात्रियों की सुविधा के लिए कब शुरू होंगी मुंबई में नई लोकल ट्रेनें, क्‍या बढ़ेगा किराया?

Mumbai local train: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चंद दिन पहले मुंबई के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की थी। सीएम देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई इस बैठक में विशेष रूप से मुंबई की उपनगरीय रेल सेवा में बदलाव किए गए हैं।

समिति ने पहले चरण में 268 वातानुकूलित (एसी) लोकल ट्रेनों की खरीद को मंजूरी दे दी थी। फडणवीस ने पहले ही मुंबईकरों के लिए बंद दरवाजों वाली लोकल ट्रेनों की घोषणा की थी। ये नई ट्रेनें मेट्रो जैसी आधुनिक होंगी और हाई क्‍वालिटी वाली सुविधाओं से लैस होंगी। आइए जानते हैं कब शुरू होंगी ये नई ट्रेनें?

कब शुरू होंगी मुंबई में नई लोकल ट्रेनें?

जानकारी के अनुसार, पहली नई ट्रेन नवंबर 2025 तक तैयार कर ली जाएगी, जिसे जनवरी 2026 से मुंबई में शुरू करने की योजना है। यह पहल विशेष रूप से गैर-वातानुकूलित (नॉन-एसी) ट्रेनों की सुरक्षा और परिचालन क्षमता को बढ़ाने पर केंद्रित है। इसे मौजूदा 238 एसी ट्रेनों के बेड़े से अलग रखकर एक नई दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

हटाई जाएंगी बिना दरवाजे वाली सभी लोकल ट्रेनें

पुरानी बिना-दरवाजे वाली लोकल ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर उनकी जगह इन अत्याधुनिक ट्रेनों को चलाया जाएगा।

क्‍या बढ़ेगा किराया?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट था कि इन नई ट्रेनों के लिए टिकट दरों में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। नई लोकल एसी ट्रेनों का किराए में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे

पिछली कैबिनेट बैठक में केवल मुंबई ही नहीं, बल्कि पुणे, ठाणे, नवी मुंबई और नागपुर के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ठाणे से नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच 25 किलोमीटर लंबे उन्नत मार्ग के निर्माण को हरी झंडी मिली थी। इस प्रोजेक्‍ट से ठाणे, नवी मुंबई और मध्यवर्ती औद्योगिक क्षेत्रों को तेज कनेक्टिविटी मिलेगी।

यह मार्ग औद्योगिक, आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए बेहतर संपर्क प्रदान करेगा। पुणे में बढ़ती यातायात समस्या को भी इस निर्णय से राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+