'24 घंटों के लिए CBI-IT को हटाइए, तो हम दिखा देंगे हम क्या कर सकते हैं', मुंबई की मेयर ने केंद्र पर साधा निशान

'24 घंटों के लिए CBI-IT को हटा दे, तो हम दिखा देंगे हम क्या कर सकते हैं...', मुंबई की मेयर ने केंद्र पर साधा निशाना

मुंबई, 07 मार्च: मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने सोमवार (07 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियां ​​लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती हैं, लेकिन अगर वे भाजपा में शामिल हो जाते हैं, तो वह व्यक्ति साफ हो जाता है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मेयर किशोरी पेडनेकर ने आरोप लगाया कि, ''ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं और अगर वे भाजपा में शामिल होते हैं, तो वे साफ हो जाते हैं।"

'CBI-IT को हटा दीजिए, हम दिखा देंगे कि क्या कर सकते हैं...'

'CBI-IT को हटा दीजिए, हम दिखा देंगे कि क्या कर सकते हैं...'

भाजपा विधायक नितेश राणे की कथित टिप्पणी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "यदि आप 24 घंटे के लिए पुलिस बल हटाते हैं तो हम आपको दिखाएंगे कि हम क्या कर सकते हैं।'' नितेश राणे बोले, ''अगर आप 24 घंटे के लिए ईडी-सीबीआई और आयकर विभाग को हटाते हैं तो हम आपको भी दिखा सकते हैं कि हम क्या कर सकते हैं। हालांकि, हम लोकतांत्रिक तरीके से काम करते हैं और हम इसी तरह काम करना जारी रखेंगे।''

'किशोरी पेडनेकर ने दिशा सालियान की मां को उकसाया था...'

'किशोरी पेडनेकर ने दिशा सालियान की मां को उकसाया था...'

बीजेपी के केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर के बीच इस साल अप्रैल में होने वाले बीएमसी चुनावों से पहले यह विवाद सामने आया है। शनिवार (05 मार्च) को नारायण राणे और उनके बेटे और भाजपा विधायक नितेश राणे मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए थे। जहां उनसे दिशा सालियान की मौत के मामले में नौ घंटे तक पूछताछ की गई। नारायण राणे ने आरोप लगाया कि किशोरी पेडनेकर ने दिशा सालियान की मां को उकसाया था जिसके बाद उन्होंने मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

'अमित शाह को फोन करने के बाद ही हमें छोड़ा गया...'

'अमित शाह को फोन करने के बाद ही हमें छोड़ा गया...'

मुंबई के मालवणी थाने में नौ घंटे की पूछताछ के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा, "अमित शाह को फोन करने के बाद ही हमें छोड़ा गया। हमारा बयान तब दर्ज किया गया था कि दिशा सालियान की मौत आत्महत्या से नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्या कर दी गई थी। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने दिशा सालियान की मां को उकसाया था, जिसके बाद उन्होंने मानहानि की शिकायत की थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+