Mumbai local train: गुड न्यूज, WR जल्द शुरू कर रहा 18 और 15 डब्बों वाली नई लोकल ट्रेन, क्या होगा रूट?
Mumbai local train: मुंबई की उपनगरीय रेलवे यातायात में बढ़ती भीड़ को देखते हुए, मध्य और पश्चिम रेलवे ने ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। इसके तहत धीमी गति वाले मार्गों पर 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी, वहीं 18 डिब्बों वाली लोकल का ट्रायल भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। यह कदम यात्री सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया है।
सेट्रल रेलवे, लोकल ट्रेनों पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से खोपोली तक 15 डिब्बों वाली ट्रेन शुरू करेगा।

स्टेशनों पर बढ़ाई जाएगी स्टेशन की लंबाई
अगस्त के अंत तक, CSMT-कल्याण के धीमी और तेज मार्गों पर 10 स्टेशनों (कुल 26 प्लेटफॉर्म) और कल्याण से कसारा व खोपोली मार्ग के 24 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाई जाएगी, ताकि 15 डिब्बों की ट्रेनें समायोजित हो सकें। इससे परिवहन क्षमता में 25 प्रतिशत का इजाफा होने की उम्मीद है।
18 डब्बों वाली ट्रेनों का जल्द शुरू होगा ट्रायल
वेस्टर्न रेलवे पर जल्द ही 18 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों का ट्रायल शुरू होगा। वर्तमान में, 12 के बजाय 15 डिब्बों वाली लोकल फेरियां यहां पहले ही चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। स्वचालित दरवाजों वाली लोकल का परीक्षण भी साथ ही किया जाएगा। यात्री संगठनों ने जोर दिया है कि पश्चिम रेलवे के साथ-साथ मध्य रेलवे के यात्रियों को भी इन उन्नत सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए।
ठाणे रेल यात्री संगठन के अध्यक्ष नंदकुमार देशमुख ने रेलवे के 'उदासीन' रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, '9 के बजाय 12 डिब्बों वाली और फिर 12 के बजाय 15 डिब्बों वाली लोकल का ट्रायल व संचालन पश्चिम रेलवे पर पहले हुआ। एसी लोकल बनने के बाद भी पहले उन्हें पश्चिम रेलवे को ट्रांसफर किया गया, जहां परीक्षण और सेवाएं सबसे पहले शुरू हुईं।'
लोकल ट्रेनों में बढ़ती जा रही यात्रियों की संख्या
सेट्रल रेलवे पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक 10 महीनों की अवधि में, 120.19 करोड़ यात्रियों ने मध्य रेलवे की लोकल ट्रेनों से सफर किया। यह प्रति माह औसतन 12 करोड़ यात्रियों के बराबर है, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 1.86 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।
वर्तमान में, सेट्रल रेलवे के मुख्य, हार्बर और ट्रांसहार्बर मार्गों पर कुल 1,820 लोकल फेरियां संचालित हो रही हैं। इनमें हार्बर मार्ग पर शुरू की गई 10 नई एसी लोकल फेरियां शामिल हैं, जिनसे 16 दिनों में छह लाख से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की। नेरुल/बेलापुर-उरण खंड में अतिरिक्त सेवाओं और तरघर, गव्हान जैसे नए स्टेशनों ने भी यात्रियों की संख्या बढ़ाने में योगदान दिया है।












Click it and Unblock the Notifications