हार्बर लाइन पर हुई तकनी‍की खराबी के कारण मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं हुई बाधित, फंसे हजारों यात्री

Mumbai local train services disrupted: नवी मुंबई में पनवेल और खांडेश्वर स्टेशनों के बीच तकनीकी खराबी के कारण मंंबई लोकल ट्रेन का संचालन प्रभावित रहा। इस तकनीकी समस्‍या के कारण हजारों की संख्‍या में यात्री सीएसएमटी-पनवेल मार्ग के स्टेशनों और रुकी हुई ट्रेनों में फंसे रहे। अधिकारियों के अनुसार लोकल ट्रेस सेवाओं में लगभग 30 मिनट की देरी हुई।

बता दें नवी मुंबई को दक्षिण मुंबई और पश्चिमी उपनगरों से जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण लाइन पर हर दिन लगभग 10 लाख यात्राी सफर करते हैं। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि पनवेल और खंडेश्वर स्टेशनों के बीच ट्रैक सर्किट की समस्या के कारण यह गड़बड़ी हुई।

Mumbai local train services disrupted

हालांकि मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने आश्वासन दिया कि जिम्मेदार विभाग समस्या को तुरंत हल करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है।

बता दें जैसे-जैसे ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलने लगीं, यात्रियों को स्टेशनों पर भीड़ बढ़ती गई। जिससे पहले से ही देरी से चल रही सेवा में असुविधा और बढ़ गई। ट्रेन सेवाओं में देरी का अनुमान लगभग 30 मिनट लगाया गया,जिससे हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

मुंबई के कई हिस्‍सों को जोड़ती है हार्बर लाइन

हार्बर लाइन नवी मुंबई, दक्षिण मुंबई और पश्चिमी उपनगरों सहित मुंबई के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह कई निवासियों के लिए परिवहन का एक आवश्यक साधन है जो सीएसएमटी, पनवेल और गोरेगांव स्टेशनों के बीच अपने दैनिक आवागमन के लिए इस पर निर्भर हैं।

अगस्‍त 2024 में भी लोकल ट्रेन सर्विस हुई थी बाधित

गौरतलब है कि इससे पहले अगस्‍त 2024 में भी हार्बर लाइन पर ऐसे ही व्‍यवधान की समस्‍या सामने आई थी। तब मानखुर्द और वाशी रेलवे स्टेशनों के बीच ओवरहेड उपकरण में खराबी के कारण हार्बर लाइन पर स्थानीय ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई थीं।

लोकल ट्रेन सेवाएं निलंबित की गई थी

31 अगस्त को ये तकनीकी खराबी होने से मुंबई लोकल ट्रेन प्रभावित हुई थी जिसके कारण यात्रियों को ऐसे ही असविधाओं का सामना करना पड़ा था। मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने तब बताया था कि सुबह साढ़े सात बजे डाउन (वाशी-बाउंड) लाइन पर उपकरण खराब होने के बाद लोकल ट्रेन सर्विस निलंबित कर दी गईं और सुबह साढ़े नौ बजे तक इसकी मरम्मत कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+