Mumbai local train: रेलवे के मेगा ब्लॉक के चलते बंद रहेंगी ये लोकल ट्रेनें, देखें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट
Mumbai local train: सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन के कर्जत स्टेशन पर प्री नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते, 3, 4 और 10 अक्टूबर को विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लगाए जाएंगे। इन ब्लॉकों के कारण नेरल-कर्जत और खोपोली-कर्जत लोकल ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा होने की आशंका है।
कर्जत यार्ड पुनर्गठन कार्य के हिस्से के रूप में कर्जत स्टेशन पर प्री नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए मध्य रेलवे द्वारा ये विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। इन ब्लॉकों के कारण 3, 4 और 10 अक्टूबर को लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। हालांकि सेंट्रल रेलवे ने सूचित किया है कि 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच लंबी दूरी की ट्रेनों और लोकल ट्रेनों के समय पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

3 अक्टूबर को ये ब्लॉक सुबह 11:20 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा इसके अलावा 4 अक्टूबर को सुबह 11:20 बजे से शाम 4:45 बजे तक और 10 अक्टूबर को सुबह 11:20 बजे से शाम 4:20 बजे तक रहेगा।
ट्रैफिक ब्लॉक भिवापुरी स्टेशन - जाम्ब्रांग केबिन - ठाकुरवाड़ी - नागनाथ केबिन से कर्जत तक के खंड को प्रभावित करेगा।
ब्लॉक अवधि के दौरान ये लोकल सर्विस बंद रहेंगी
3 अक्टूबर को नेरल-कर्जत और कर्जत-खोपोली के बीच अप और डाउन लोकल सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
4 और 10 अक्टूबर को कर्जत से खोपोली के बीच अप और डाउन लोकल सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
3 अक्टूबर को लोकल ट्रेन के समय पर प्रभाव
- दोपहर 2:55 बजे छूटने वाली खोपोली-कर्जत लोकल रद्द कर दी जाएगी।
- सुबह 9:01, 9:30, 9:57 और 11:14 बजे सीएसएमटी से छूटने वाली कर्जत लोकल नेरल तक ही चलेगी। नेरल-कर्जत लोकल सेवा रद्द रहेगी।
- दोपहर 12:05 बजे ठाणे-कर्जत लोकल नेरल तक चलेगी। नेरल-कर्जत लोकल सेवा रद्द रहेगी।
- दोपहर 12:20 बजे सीएसएमटी से छूटने वाली खोपोली लोकल नेरल में रद्द कर दी जाएगी। नेरल-खोपोली लोकल सेवा उपलब्ध नहीं होगी।
- सुबह 10:36 बजे और दोपहर 2:45 बजे सीएसएमटी से छूटने वाली कर्जत लोकल अंबरनाथ तक चलेगी। अंबरनाथ-कर्जत लोकल सेवा रद्द रहेगी।
- सुबह 10:43, 11:19, दोपहर 12:00, 1:00 और 1:55 बजे कर्जत से छूटने वाली सीएसएमटी लोकल नेरल से निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी।
- दोपहर 1:27 बजे कर्जत से छूटने वाली ठाणे लोकल नेरल से निर्धारित समय के अनुसार चलेगी।
- दोपहर 12:23 और शाम 4:00 बजे कर्जत से छूटने वाली सीएसएमटी लोकल अंबरनाथ से निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी।
- Mumbai local train: चलती मुंबई लोकल ट्रेन पर लगातार तीसरी बार हुआ पथराव, महिला यात्री गंभीर रूप से हुई जख्मी












Click it and Unblock the Notifications