Mumbai Local train: सेंट्रल रेलवे ने मेगा ब्लॉक का किया ऐलान, जा‍निए कौन से रूट की ट्रेनें रहेंगी रद्द?

Mumbai Local train: सेंट्रल रेलवे ने रविवार (25 मई, 2025) को मेगा ब्लॉक का ऐलान किया है। रविवार को ये मेगा ब्लॉक संबंधी कार्यों के करण किया जा रहा है। इस मेगा ब्लॉक के चलते माटुंगा और मुलुंड के बीच अप और डाउन दोनों स्‍लो लाइनों पर सुबह 11:05 बजे से दोपहर 3:55 बजे तक रुकावट रहेगी, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

ये ब्लॉक सुबह 10:14 बजे से दोपहर 3:52 बजे के बीच सीएसएमटी मुंबई से रवाना होने वाली डाउन स्लो लाइन सर्विस को माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर पुनः रूट किया जाएगा। ये ट्रेनें सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप और मुलुंड सहित स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टॉप बनाएंगी और फिर मुलुंड स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर पुनः रूट की जाएंगी। इस बदलाव के चलते ट्रेनों को अपने स्‍टेशन तक पहुंचने में लगभग 15 मिनट देरी होने की उम्‍मीद है।

Mumbai Local train

इसी तरह, ठाणे से सुबह 11:07 बजे से दोपहर 3:51 बजे के बीच छूटने वाली अप स्लो लाइन की सेवाओं को मुलुंड स्टेशन पर अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। इस बदलाव से मुलुंड और माटुंगा स्टेशनों के बीच का हिस्सा प्रभावित होगा, जिसमें मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन पर ठहराव होगा, और फिर माटुंगा स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर वापस आ जाएगी। डाउन सेवाओं की तरह, इन ट्रेनों के आगमन के समय में भी 15 मिनट की देरी होगी।

वाशी और नेरुल के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन ट्रेनें कैंसिल रहेंगी

इसके अलावा, ठाणे और वाशी/नेरुल के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन पर सुबह 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक ट्रेंने सस्‍पेंड रहेंगी। इस मेगा ब्लॉक के दौरान वाशी/नेरुल और ठाणे स्टेशनों के बीच अप और डाउन लाइन सेवाएं संचालित नहीं होंगी।

वाशी, नेरुल,पनवेल पर नहीं चलेगी ट्रेन

ठाणे से सुबह 10:35 बजे से शाम 4:07 बजे तक वाशी, नेरुल,पनवेल के लिए जाने वाली डाउन लाइन सेवाएं, साथ ही ठाणे के लिए सुबह 10:25 बजे से शाम 4:09 बजे के बीच पनवेल, नेरुल, वाशी से जाने वाली अप लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

सीएसएमटी से रवाना होने वाली ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

इस निर्धारित व्यवधान से सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच सीएसएमटी से रवाना होने वाली या वहां पहुंचने वाली सभी अप और डाउन लोकल ट्रेनें भी प्रभावित होंगी, जिससे उनकी यात्रा का समय अनुमानित 15 मिनट बढ़ जाएगा। मध्य रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस अवधि के दौरान धैर्य और समझदारी से काम लें क्योंकि ये रखरखाव मेगा ब्लॉक रेलवे के बुनियादी ढांचे की निरंतर सुरक्षा और दक्षता के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+