Mumbai Local Train: ट्रेन से गिर कर 5 यात्रियों की मौत के बाद रेलवे ने किया ये बड़ा ऐलान

Mumbai local train: मुंबई में यात्रियों से भरी लोकल ट्रेन से गिरकर पांच लोगों की मौत हो गई है। सोमवार की सुबह जिन यात्रियों की मौत हुई है वो सभी ट्रेन के गेट पर लटके हुए थे। दूसरी ओर स्‍पीड से आ रही ट्रेन के चलते इनका बैलेंस बिगड़ा और ये सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। ‍इस हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने मुंबई लोकल ट्रेनों को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है

सोमवार को लोकल ट्रेन में हादसे के कुछ घंटों बाद रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने बताया कि मुंबई लोकल के सभी निर्माणाधीन रेक में ऑटोमैटिक दरवाजे लगाए जाएंगे।

mumbai local train

दिलीप कुमार ने बताया "मुंबई उपनगरीय के लिए निर्माणाधीन सभी रेकों में ऑटोमैटिक दरवाजा बंद करने की सुविधा होगी। इसके अलावा वर्तमान में चल रही सभी ट्रेनों के सभी रेकों को फिर से डिजाइन किया जाएगा और इन रेकों में दरवाजा बंद करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।"

दिलीप कुमार ने 9 जून को हुए ट्रेन हादसे पर दुख व्‍यक्‍त करते हुए बताया कि कि व्यस्त समय होने के कारण ट्रेन में बहुत भीड़ थी, और कई यात्री दरवाजे के पास खड़े थे। इसी दौरान, चलती ट्रेन से कम से कम 10 यात्री नीचे गिर गए।

बता दें ये ट्रेन हादसा सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे के बाद हुआ। सोमवार को सुबह आफिस और काम पर जानें वाले यात्रियों से ट्रेन खचाखच भरी हुई थी, जिस कारण बड़ी संख्‍या में यात्री गेट पर लटके हुए थे, जैसे ही बगल की पटरी से दूसरी लोकल ट्रेन गुजरी तो इन यात्रियों का बैलेंस बिगड़ा और ये झटक कर पटरियों पर जा गिरे और ट्रेन की चपेट में आने से 5 की मौत हो गई और लगभग 13 लोग घायल हो गए हैं।

दूसरी ट्रेन के गार्ड ने रेलवे अधिकारियों को दी हादसे की सूचना

रेलवे अधिकारियों द्वारा दी गई सूचना के अनुसार कसारा जा रही दूसरी ट्रेन के गार्ड ने घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। ट्रेन से गिरे सभी यात्रियों को कलवा के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से पांच को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+