Mumbai Local Train: मुंबई रेलवे हादसों में 10 साल में 28,974 यात्रियों की मौत, कितना दिया गया मुआवजा?

Mumbai Local Train: मुंबई पश्चिम रेलवे (प.रे.) प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जनवरी 2015 से मई 2025 के बीच रेलवे दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों को 118 करोड़ रुपये की मुआवाज दिया गया है। यह जानकारी सूचना के अधिकार के तहत रेलवे द्वारा उपलब्ध करवाई गई है।

आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में 1,408 मृतकों के परिवारों को कुल 103.71 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दी गई, जबकि 494 घायल यात्रियों को 14.24 करोड़ रुपये की राहत प्रदान की गई।

Mumbai Local Train

10 सालों में मुंबई रेलवे हादसे में 28,974 यात्रियों की मौत

मुंबई लोकल में अक्सर भीड़भाड़ के चलते यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे द्वारा किए जा रहे उपाय नाकाफी हैं, जिसके कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। सूचना के अधिकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनवरी 2014 से दिसंबर 2024 तक रेलवे दुर्घटनाओं में 28,974 यात्रियों की मृत्यु हुई है।

कैसे हुईं हजारों मौतें?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रेलवे यात्रा के दौरान ट्रेस पासिंग, चलती ट्रेन से गिरना, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गैप में गिरना, रेलवे पोल से टकराना, बिजली का झटका, आत्महत्या या प्राकृतिक कारणों से होने वाली मौतों के मामलों में, यदि रेलवे की जिम्मेदारी पाई जाती है, तो टिकट या पास धारक यात्रियों को मुआवजा दिया जाता है।

लोक अदालत ने 150 मामलों का निपटारा किया

रेलवे ने वर्ष 2019 में दावा न्यायाधिकरण की शुरुआत की थी। इसके माध्यम से आयोजित पहली लोक अदालत में पश्चिम रेलवे के 106 और मध्य रेलवे के 150 मामलों का निपटारा किया गया, जिसमें 6.68 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति प्रदान की गई। लोक अदालतों के माध्यम से दुर्घटना दावों पर तेजी से निर्णय लिए जा रहे हैं, जिससे यह विवादों को हल करने का एक प्रभावी तरीका साबित हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+