Mumbai BMW Crash: वर्ली हिट-एंड-रन मामले में बड़ी सफलता, मुंबई पुलिस ने फरार आरोपी मिहिर शाह को किया गिरफ्तार
Mumbai BMW Crash News: मुंबई में हुए हिट-एंड-रन मामले में संदिग्ध मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई थी। यह खबर अभी सामने आ रही है और जल्द ही इस मामले में और काफी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
ज्ञात हो कि वर्ली हिट एंड रन केस में आरोपी मिहिर शाह को 72 घंटे बाद गिरफ्तार किया जा सका है। 24 वर्षीय मिहिर शाह रविवार से ही BMW हिट एंड रन मामले में फरार था। इस हादसे में एक 45 वर्षीय महिला की मौत होने के बाद से ही पुलिस फरार मिहिर को पकड़ने में जुटी हुई थी।

महाराष्ट्र पुलिस ने घटना के बाद ही एक लुकआउट नोटिस भी जारी किया था, ताकि आरोपी मिहिर देश से बाहर न जा सके। वहीं सूत्रों की मानें तो मिहिर की मां और दोनों बहने भी घर पर उपस्थित नहीं थीं और उनके घर पर ताला लगा हुआ था।
ज्ञात हो कि रविवार को एक दुखद सड़क दुर्घटना में एक लग्जरी कार की चपेट में आकर स्कूटर चला रही महिला कावेरी नखावा की मौत हो गई। इस कार को कथित तौर पर शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर द्वारा चला रहे थे।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने बयान में कहा था कि राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते, मैं और मेरी सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है।
जबकि मुंबई के वर्ली में हुए कार हादसे के आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह को कल ही जमानत मिल चुकी है। उन्हें 15 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिली है। शिवसेना नेता राजेश शाह BMW हिट-एंड-रन मामले में शामिल थे, जिसमें उनके बेटे मिहिर शाह ने एक दोपहिया सवार को टक्कर मार दी थी, जिससे एक महिला की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें Mumbai BMW Crash: वर्ली हिट-एंड-रन केस में आरोपी के पिता राजेश शाह को मिली जमानत, बेटा अब भी है फरार












Click it and Unblock the Notifications