Mumbai: बॉम्बे टॉकीज कंपाउंड में आग, दमकल की 5 गाड़ियां पहुंची, भारी नुकसान की आशंका
Mumbai: मलाड पश्चिम में बॉम्बे टॉकीज कंपाउंड में आग लग गई। मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने का काम जारी है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिक अपडेट की प्रतीक्षा की जा रही है।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मलाड स्थित बॉम्बे टॉकीज कंपाउंड में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। तेजी से फैलती आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची। खबर लिखे जाने तक आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास जारी हैं। मौके पर पुलिस बल के साथ अग्नि शमन विभाग के अधिकारी मौजूद हैं।

वहीं दूसरी ओर नोएडा के सेक्टर-32 में डंपिंग ग्राउंड में लगी आग बुधवार को 48 घंटे से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। हालांकि आग पर नियंत्रण के लिए फायर ब्रिगेड की 15 से ज्यादा गाड़ियां करीब सैकड़ों राऊंड पानी का छिड़काव कर चुकी हैं। आग के कारण निकलने वाला धुएं से आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है।
हालांकि स्थिति नियंत्रित करने के लिए फायर ब्रिगेड के 50 से ज्यादा कर्मचारी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से जेसीबी मशीन मंगाकर आसपास मिट्टी को खोद कर गड्ढा किया जा रहा है, ताकि अंदर तक लगी आग को फैलने से रोका जा सके। प्राधिकरण कई टैंकर भी मौके पर भेजे हैं।
This is a developing story












Click it and Unblock the Notifications