मुंबई: दहिसर जंबो कोविड सेंटर में भीषण आग, मौके पर मौजूद दमकल की 4 गाड़ियां
मुंबई। कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप झेल रहे मुंबई पर रविवार को एक और कहर टूट पड़ा। यहां के दहिसर जंबो कोविड सेंटर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया, मौके पर चार दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। फायर फाइटर्स आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं इमारत के अंदर मौजूद लोगों को भी बाहर निकालने का काम जारी है। इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, इससे पहले भी महाराष्ट्र के कई अन्य स्थानों पर आग की घटनाओं से जान-माल का काफी नुकसान हो चुका है।

बता दें कि आज ही दिन मध्य प्रदेश के उज्जैन में फ्रीगंज स्थित पाटीदार अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अस्पताल में भर्ती सभी 80 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि मरीजों में कई कोरोना संक्रमित भी थे। आग से चार मरीजों के झुलसने की भी खबर है। चारों को पास के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती किया गया है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाा जा सका। आग से अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड के बेड सहित अन्य सामान जल गया है।
इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले में बोइसर तारापुर एमआईडीसी कॉम्पलेक्स में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी। जानकारी के मुताबिक, इस बिल्डिंग में बजाज हेल्थकेयर का ऑफिस है, जिसमें आग लगी थी। बजाज हेल्थकेयर के इस ऑफिस में 30 कर्मचारी मौके पर काम कर रहे थे, जिन्हें बचा लिया गया है। हालांकि इनमें से 2 घायल हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां गाड़ियां पहुंची थी।
यह भी पढ़ें: WATCH: अस्पताल में लगी थी भीषण आग पर डॉक्टर करते रहे सर्जरी, जान पर खेलकर बचाई पेशेंट की जिंदगी












Click it and Unblock the Notifications