Maharashtra: संजय राउत की बढ़ती नजर आ रही मु्श्किलें, मुंबई क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस, CMO पर लगाए थे आरोप
Sanjay Raut Notice: उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत एक बार फिर मुश्किलों से घिरते नजर आ रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने संजय राउत को नोटिस जारी किया है।
यह नोटिस संजय राउत को सीएम कार्यालय पर जेल में बंद अपराधियों से डील करने के आरोपों पर जारी किया गया है।

नोटिस को लेकर मुंबई पुलिस ने बताया कि सांसद संजय राउत को नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने संजय राउत से सबूत जमा करने को कहा है, क्योंकि इस मामले की जांच मुंबई पुलिस करेगी।
सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप
दरअसल, एकनाथ शिंदे सरकार पर लगातार हमलावर संजय राउत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि सीएम ऑफिस से अपराधियों की डीलिंग चल रही है। साथ ही ये भी आरोप लगाए थे कि जेल में बंद अपराधियों से फोन पर बातचीत की जा रही है।
अब पुलिस करेगी जांच
जिसके बाद नोटिस जारी करते हुए मुंबई पुलिस ने कहा कि क्राइम ब्रांच ने नोटिस जारी कर उनसे सबूत जमा करने के लिए कहा है, जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच करेगी।
आपको बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सीएम ऑफिस पर आरोप लगाते हुए दावा किया था कि इलेक्शन से पहले खूंखार अपराधियों को बाहर लाने की कोशिश की जाएगी। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा था कि वह जल्द ही इस पूरे मामले में सबूत पेश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications