Mumbai: RBI ऑफिस सहित मुंबई की 11 लोकेशन पर बम की धमकी देने वाले 3 आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, भेजा था ईमेल

Threatening Email to Mumbai RBI offic: एक दिन पहले मंगलवार (26 दिसंबर) को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ऑफिस सहित मुंबई की 11 अलग-अलग लोकेशन पर बम की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरबीआई कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के वडोदरा से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को गुजरात से मुंबई लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

Mumbai police

मुंबई पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरबीआई दफ्तर को धमकी भरा ईमेल भेजने वाले शख्स को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर रही है कि धमकी भरा ईमेल क्यों भेजा गया?

इसी के साथ आगे जानकारी दी गई कि आरबीआई कार्यालय को धमकी भरा ईमेल के मामले में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच तीन लोगों को गुजरात से मुंबई लाई और आगे की जांच के लिए उन्हें मुंबई के एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।

तीनों आरोपियों पर RBI को ईमेल भेजकर 11 जगहों पर ब्लास्ट की धमकी देने के आरोप है। हालांकि धमकी देने के पीछे के मकसद फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं मुंबई क्राइम ब्रांच तीनों के बैक ग्राउंड को खंगालने में जुट गई है।

एक दिन पहले भेजा था धमकी भरा ईमेल

बता दें कि आरबीआई को एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसमें आरबीआई दफ्तर, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में बम रखे जाने की बात कही गई थी। इसी के साथ आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की भी मांग की गई थी।

साथ ही मुंबई में कुल 11 जगहों पर बम की धमकी दी गई, हालांकि मेल के बाद पुलिस ने इन सभी जगहों पर जाकर जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+