मुंबई के कोलाबा, वर्ली संग्रहालयों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस क्या कहा?

महाराष्ट्र में एक साथ कई संग्रहालयों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे। मामले में मुंबई पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ जांच शुरू की। दरअसल, एक धमकी भरा ईमेल आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। वर्ली, कोलाबा समेत कई इलाकों मं अलर्ट जारी कर दिया गया। इस बीच धमकी भरे ईमेल को लेकर मुंबई पुलिस की प्राथमिक जांच में स्थल पर विस्फोट के कोई निशान नहीं मिले। हालांक पुलिस अब ईमेल के जरिए धमकी देने वाले शख्स की तलाश मं जुट गई है।

कथित धमकी भरे ईमेल में कोलाबा में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय और वर्ली में नेहरू विज्ञान केंद्र सहित प्रमुख संग्रहालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसको लेकर जांच कर रही मुंबई पुलिस ने कहा, "पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने उन संग्रहालयों की जांच की गई है। स्थल पर किसी विस्फोटक का कोई निशान नहीं मिला।"

Mumbai Colaba and Worli museums bomb threat

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक ई-मेल में लिखा था कि म्यूजियम में कई बम लगाए गए हैं। वे किसी भी समय फट जाएंगे। जिसके बाद स्थल पर मुंबई पुलि बम निरोधक दस्ते के साथ खोजी डॉग और त्वरित प्रतिक्रिया टीम भी भेजी गई। इसके साथ पुलिस एक टीम संग्रहालय के आसपास तैनात की गई। ई-मेल के जरिए धमकी मामले में केस दर्ज करने के बाद मुंबई पुलिस साइबर विभाग के जरिए ईमेल भेजने वाले के लोकेशन ट्रेस कर रही है।

इससे पहले मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यालय समेत कई बैंको को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि बाद में पता चला कि वहां कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं थी। पुलिस के पास यह धमकी भी ईमेल के जरिए ही दी गई थी। इसी तरह के कई बार मुकेश अंबानी को भी धमकी दी जा चुकी है।

वहीं दूसरी ओर कोलकाता स्थित भारतीय संग्रहालय (INDIAN Museum) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'टेरराइजर्स 111' नाम के एक ग्रुप ने पुलिस के एक धमकी भरा ई-मेल भेजा। मेल मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता संग्रहालय पहुंच गया और तुरंत लोगों के प्रवेश रोक लगा दी और पूरे संग्रहालय की तलाशी ली गई। पुलिस के मुताबिक संग्रहालय में तलाशी का अभियान के दौरान अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बता दें कि इंडियन म्यूजियम 200 साल पुराना है। यह ऐतिहासिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+