Mumbai Airport: 'VietJet का लाइसेंस रद्द करो', मुंबई एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा यात्री फंसे, मचा हंगामा

Mumbai Airport: मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली के बाद देश का दूसरा सबसे बिजी और खूबसूरत एयरपोर्ट है।

 Mumbai Airport

Mumbai Airport: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर कल रात से यात्रीगण हंगामा काट रहे हैं, दरअसल गुरुवार रात से करीब 100 से ज्यादा यात्रीगण एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। इन सभी को कल रात 11 बजे से VietJet एयरलाइंस के लिए वियतनाम के लिए उड़ान भरनी थी। विमान ने सभी पैसेंजर्स को विमान के अंदकर बिठा भी लिया लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसने कहा कि प्लेन में कोई तकनीकी गड़बड़ी आ गई है इसलिए उसने सभी यात्रियों को फौरन प्लेन से नीचे उतार लिया, यात्रियों में बुजुर्ग और बच्चे दोनों शामिल हैं और सभी इस वक्त एयरपोर्ट पर विमान के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा यात्रियों का हंगामा

प्लेन कल रात से एयरपोर्ट पर खड़ा है और यात्रियों को इस बारे में कोई अपडेट नहीं दिया जा रहा है, जिसकी वजह से इस वक्त यात्रियों का हंगामा जोर-जोर से वहां जारी है। यात्रियों के इस हंगामे से एयरपोर्ट पर थोड़ा अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है, जिससे दूसरी एयरलाइंस के पैसेंजर्स को असुविधा हो रही है, हालांकि इस बारे में एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है तो वहीं कई यात्रियों ने ट्विटर पर अपना गुस्सा निकालते हुए एयरलाइंस के लाइसेंस को रद्द करने की मांग कर डाली है। पैंसेजर्स का कहना है कि उन्हें ना तो कोई सुविधा दी गई है और ना ही ये बताया जा रहा है कि विमान कब तक सही होगा, हमारी बात का कोई जवाब ही नहीं दे रहा है।

कुछ खास बातें

  • आपको बता दें कि VietJet एयरलाइंस हनोई में स्थित एक कम लागत वाली एयरलाइंस है।
  • यह वियतनाम की घरेलू उड़ान वाली काफी लोकप्रिय विमान सेवा है।
  • पहले ये कंपनी VietJet Aviation Joint Stock Company के रूप में काम करती थी।
  • इस कंपनी के मालिकों में Sovico Holdings, HDBank और कई निवेशक शामिल हैं।
  • इसका हेडऑफिस हनोई के बा दीन्ह जिले में स्थित है।
  • VietJet एयरलाइंस ने पहली उड़ान 25 दिसंबर 2011 को हनोई के लिए भरी थी।
  • आपको बता दें कि इस सर्विस की इंडिया में चार सेवाएं हैं।
  • जो कि मुंबई -वियतनामी शहर
  • मुंबई -हो ची मिन्ह सिटी/हनोई
  • दिल्ली/मुंबई - फू क्वोक
  • इस कंपनी की उड़ानें केवल सप्ताह में 3 दिन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+