इस तारीख को पूरे 6 घंटे बंद रहेगा मुंबई CSMIA एयरपोर्ट, क्या है वजह?

Mumbai Airport: मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर आगामी 8 मई 2025 को पूरे छह घंटे तक उड़ानें रद्द रहेंगी। 8 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर पूर्व-मानसून रखरखाव के चलते रनवे अस्‍थाई रूप से बंद किया जाएगा।

एयरपोर्ट के रनवे पर ये रखरखाव CSMIA की वार्षिक तैयारी का एक हिस्सा है। 1,033 एकड़ के एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर पर हवाई अड्डे पर विशेषज्ञ रनवे की सतहों का निरीक्षण करेंगे और मानसून के मौसम में सुरक्षित लैंडिंग और टेक-ऑफ सुनिश्चित करने के लिए जलभराव के खिलाफ निवारक उपायों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Mumbai Airport

CSMIA पूरी रखरखाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग करता है, जिसके चलते छह घंटे तक एयर पोर्ट बंद रहेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए, CSMIA ने एयरलाइनों और विमानन अधिकारियों को पहले से ही इसके बारे में सूचित कर दिया है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने जानकारी दी कि मुंबई एयरपोर्ट 8 मई को छह घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। रखरखाव कार्य के लिए महत्वपूर्ण इस निर्धारित डाउनटाइम से एयरपोर्ट के दोनों रनवे प्रभावित होंगे। इस अवधि के दौरान, कोई भी उड़ान नहीं भरेगी और ना ही इस दौरान रनवे कोई फ्लाइट लैंड करेगी। जिससे कई उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित होगा।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे उस दिन अपनी उड़ान के समय में किसी भी बदलाव के बारे में अपनी संबंधित एयरलाइनों से जांच लें। यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।

अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि इस तरह की रुकावटों की योजना कम यातायात की अवधि के दौरान बनाई जाती है ताकि उड़ान के शेड्यूल और यात्रियों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम से कम किया जा सके।वहीं प्रभावित यात्रियों को पुनर्निर्धारण विकल्पों या आगे की जानकारी के लिए अपनी एयरलाइनों से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+