मुंबई, पुणे और नासिक रूट पर शुरू हो रही 'राजमाता जिजाऊ' बसें, जानिए रूट और सुविधाएं
Maharashtra Rajmata Jijau buses: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (MSRTC) की बसें, जिन्हें एसटी कहा जाता है, राज्य भर में यात्रा का सुरक्षित और किफ़ायती जरिया हैं। 'गाँव-गाँव एसटी' की नीति से ये आमजन में लोकप्रिय हैं। एसटी अब आधुनिकता की ओर बढ़ रही है। MSRTC ने महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास को आधुनिकता से जोड़ते हुए यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।
महाराष्ट्र को जल्द ही 55 नई अत्याधुनिक सेमी-लक्जरी बसें शुरू हो रही हैं। 'राजमाता जीजाऊ' के नाम से शुरू हो रहीं ये बसें पुणे, मुंबई, नागपुर और नासिक जैसे प्रमुख मार्गों पर चलेंगी।

भीड़ भरे मार्गों पर यात्रियों को खड़े होकर सफर न करना पड़े, इस उद्देश्य से 3x2 आसन व्यवस्था वाली 55 अत्याधुनिक बसें खरीदी गई हैं। राज्य सरकार ने 33.50 करोड़ रुपये के निवेश के साथ यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और तेज यात्रा अनुभव देने का लक्ष्य रखा है। राज्य के परिवहन मंत्री व एसटी महामंडल अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने जानकारी दी कि इन बसों का नाम राजमाता जिजाऊ' रखा गया है।
'राजमाता जिजाऊ' नाम क्यों रखा गया? कब होंगी शुरू
ये 'राजमाता जिजाऊ' बसें मार्च से चरणबद्ध तरीके से राज्यभर में शुरू होंगी। भगवा और सफ़ेद रंग में सजी ये महाराष्ट्र की समृद्ध परंपरा व गौरव का प्रतीक होंगी। मंत्री सरनाईक ने नामकरण पर बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के देवता हैं। राजमाता जिजाऊ उनकी स्वराज्य संकल्पना की प्रेरणा थीं और 'हिंदवी स्वराज की जननी' कहलाती हैं। एसटी ने उनकी स्मृति का सम्मान करते हुए यह नामकरण किया है।
एसटी ने पहले 'शिवनेरी', 'शिवशाही', 'शिवाई', 'यशवंती' और 'हिरकणी' जैसे ऐतिहासिक नामों से भी अपनी बसों को गौरवान्वित किया है। मंत्री सरनाईक ने कहा कि 'राजमाता जिजाऊ' का नाम उस गौरवशाली परंपरा में एक नया सम्मान का अध्याय है।
55 यात्री कर सकेंगे सफर
यह पहल यात्रियों के लिए बड़ी राहत है। मौजूदा 40-यात्री क्षमता वाली बसों के मुकाबले, नई बसों में 55 यात्री आराम से बैठ सकेंगे। इससे भीड़ वाले मार्गों पर लगभग 15 अतिरिक्त यात्रियों को बैठने की सुविधा मिलेगी। मंत्री सरनाईक ने बताया कि एसटी इन बसों को दो शहरों के अत्यधिक व्यस्त मार्गों पर चलाने की योजना बना रहा है।
'राजमाता जिजाऊ' बसें किन रूट पर चलेंगी?
मंत्री ने बताया मौजूदा समय में मुंबई-पुणे, पुणे-नासिक, नासिक-औरंगाबाद, औरंगाबाद-नागपुर के साथ-साथ सोलापुर-औरंगाबाद और सोलापुर-पुणे जैसे मार्गों पर शिवशाही बसें चल रही हैं। 'राजमाता जीजाऊ' बसें इस बेड़े को और सुदृढ़ करेंगी।
यात्रियों के लिए क्या होगीं सुविधाएं?
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के बेड़े में शामिल हो रही 55 नई 'राजमाता जीजाऊ' बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए इनमें कई आधुनिक सुविधाएं होंगी। इनमें आरामदायक 2x2 सीटिंग, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, वाई-फाई, सीसीटीवी कैमरे, यात्री सूचना सिस्टम और सीट बेल्ट भी मिलेंगी।
-
Maharashtra Heat wave: भीषण गर्मी से बचने के लिए सरकार ने जारी की SOP, दिन में 4 घंटे नहीं होगा काम -
Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications