सीएम शिंदे सरकार की "मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना" से ढाई करोड़ से अधिक महिलाएं होंगी लाभान्वित

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रतिनिधित्‍व वाली महायुति सरकार ने इस बार के बजट में महिलाओं और लड़कियों को सशक्‍त बनाने के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है।

शिंदे सरकार का उद्देश्‍य महिलाओं का समग्र विकास करना और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है, जिसमें आर्थिक स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य तथा पोषण शामिल है।

cm eknath shinde

सीमए शिंदे द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं से राज्‍य की महिलाएं खुशी से झूम उठी हैं। शनिवार को विधान भवन परिसर में कई क्षेत्रों की महिलाए और बहनें एकत्र होकर पहुंची और बजट में महिलाओं-बहनों के लिए लिए लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के लिए सरकार का धन्यवाद किया। इसके साथ ही सीएक शिंदे की कलाई में राखी बांधी और उनके इसके निर्णय के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया बजट में लिया गया मुख्यमंत्री मेरी प्यारी बहन योजना का निर्णय तत्काल लिया गया है और आगामी 1 जुलाई से लाभ प्राप्त होगा, सभी पात्र माताओं-बहनों को पंद्रह सौ रुपए प्रति माह का लाभ मिलेगा।

  • ढाई करोड़ से अधिक महिलाओं को इसका लाभ होने वाला है। 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री ने साल में 3 मुफ्त सिलेंडर देने वाली अन्नपूर्णा योजना शुरू करने का निर्णय लिया है।
  • 25 लाख महिलाओं को करोड़पति बनाने का लक्ष्य रखा गया है! बचत समूहों में महिलाओं की खेल पूंजी को 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार किया गया है।
  • 10 हजार महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा खरीदने में मदद करने का फैसला, साथ ही वरिष्ठ महिलाओं को मुफ्त यात्रा, 50 प्रतिशत तक मुफ्त एसटी यात्रा करने का फैसला पहले ही दिया जा चुका है। उन्होंने इन सभी फैसलों के लिए सरकार का धन्यवाद किया।
  • लड़कियों को उच्च शिक्षा तक निःशुल्क शिक्षा देने का निर्णय लिया गया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+