महाराष्ट्र MLC चुनाव 2024 महायुति और महाअघाड़ी के लिए है सेमीफाइनल मैच, क्यों याद आया 2022?
Maharashtra MLC Election 2024: महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्यों (MLC) चुनाव 2024 के लिए वोटिंग 12 जुलाई को होने वाली है। इस चुनाव ने महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज महायुति गठबंधन और विपक्षी महा अघाड़ी गठबंधन की धड़कने बढ़ा दी है।
इसकी खास वजह है कि 12 जुलाई को होने वाले 11 एमएलसी के चुनावों को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के सेमीफाइनल मैच के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें ढाई साल पहले ऐसे ही एमएलसी चुनावों के दौरान क्रॉस वोटिंग ने उद्धव ठाकरे की सरकार के अंत के संकेत दिख गए थे। सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (कांग्रेस, अविभाजित शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के कई सदस्यों ने बगावत करते हुए भाजपा के समर्थन में वोटिंग की थी।
इसी चुनाव में तत्कालीन ठाकरे की महायुति सरकार के गिरने का बिगुल बज गया था क्योंकि बाद में खुलासा हुआ था कि एकनाथ शिंदे के शिवसेना विधायकों के गुट ने भाजपा के उम्मीदवारों को जीतने में मदद की थी। इसके कुछ समय बाद ही एकनाथ शिंदे और उनके गुट के 50 से अधिक शिवसेना विधायकों के विद्रोह कर दिया और उद्धव ठाकरे की सरकार धरासायी हो गई थी।
2022 में अघात सह चुकी महाविकास अघाड़ी (कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी) की महा विकास अघाड़ी (कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी) से सीधी जंग महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्यों (MLC) चुनाव 2024 के लिए है।
महायुति में किस पार्टी ने कितने उतारे हैं उम्मीदवार?
महाराष्ट्र में शिंदे सरकार सरकार वाले महायुति गठबंधन ने एमएलसी चुनाव में कुल 9 उम्मीदवार उतारे हैं। जिसमें भाजपा के 5 उम्मीदवार, अजीत पवार की एनसीपी और शिंदे की शिवसेना के दो-दो उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं विपक्षी महाघाड़ी ने 3 उम्मीदवार उतारे हैं।
महाअघाड़ी में किस पार्टी ने कितने उतारे हैं उम्मीदवार?
एमवीए के सहयोगियों में कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के पास एक-एक उम्मीदवार हैं। एनसीपी (एसपी) ने पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया के जयंत पाटिल का समर्थन किया है। ठाकरे के करीबी सहयोगी मिलिंद नार्वेकर सेना (यूबीटी) का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि कांग्रेस ने प्रज्ञा सातव को फिर से उम्मीदवार बनाया है। किसी के नाम वापस न लेने के कारण, चुनाव 12 जुलाई को तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।महायुति के उम्मीदवार
महायुति के कौन हैं उम्मीदवार?
भाजपा ने पंकजा मुंडे को खड़ा किया है। जो हाल ही में लोकसभा चुनाव में एनसीपी उम्मीदवार मराठवाड़ा से हारी थीं। इसके भाजपा के अन्य चार उम्मीदवार अमित गोरखे, सदाभाऊ खोत, योगेश तिलेकर और परिणय फुके शामिल हैं। वहीं एकनाथ शिंदें की शिवसेना ने पूर्व सांसद भावना गवली और कृपाल तुमाने को चुना है। इन्हें टिकट देने के पीछे लोकसभा चुनाव के गिले शिकवे मिटाना है। वहीं अजित पवार ने शिवाजीराव गर्जे और राजेश विटेकर को मैदान में उतारा है।
क्या होगा चुनाव में खेल?
(यूबीटी) ने नार्वेकर का नामांकन महायुति के अंदर संभावित वोट विभाजन का संकेत है। माना जा रहा है कि पार्टियों के बीच नार्वेकर के संपर्क एमवीए को आवश्यक अतिरिक्त वोट दिला सकते हैं।
क्यों सेमिफाइन मैच जीतना है जरूरी?
याद रहे इस चुनाव में गुप्त वोटिंग होगी। इससे पार्टियों के लिए राज्य विधानसभा चुनावों से पहले अपने सदस्यों के बीच एकता बनाए रखना ज़रूरी हो जाता है। ये ही वजह है कि 2022 में महाअघाड़ी से हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाला महायुति गठबंधन जहां विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे इस एमएलसी चुनाव में जीतकर अपना दम दिखाना चाहती है वहीं महाअघाड़ी भी इस चुनाव में कोर कसर छोड़ना चाहती।












Click it and Unblock the Notifications