पूर्व सीएम ठाकरे के लिए कैमरे पर उमड़ा प्यार नहीं टिक सका, शिवसेना विधायक ने वक्त पर बदल लिया पाला
नई दिल्ली, 04 जुलाई। महाराष्ट्र की राजनीति में उथल पुथल के बीच कुछ नेताओं के शिंदे गुट में शामिल होना सुर्खियां बन गया। एक ऐसे ही शिवसेना के विधायक हैं जो महज एक सप्ताह पहले भावनात्मक रूप से ठाकरे की टीम से जुड़े थे लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शक्ति परीक्षण से ठीक पहले पाला बदल लिया और सीएम एकनाथ की टीम में शामिल हो गए।
Recommended Video

शिवसेना में गुटबाजी और महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विधानसभा में शक्ति परीक्षण से ठीक पर पूर्व सीएम के भावुक हुए विधायक अपनी बात से पलट गए। दरअसल, शिवसेना विधायक संतोष बांगर ने उद्धव ठाकरे के लिए कैमरे पर जो पाया दिखाया वो वक्त से पहले ही खत्म हो गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार के शक्ति परीक्षण से ठीक पहले बांगर ने शिंदे को समर्थन दे दिया। फ्लोर टेस्ट से ठीक एक दिन पहले संतोष बांगर रविवार देर रात मुंबई के उस होटल में गए जहां नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने विधायकों के साथ ठहरे हुए हैं।
इससे पहले मीडिया सामने कैमरे पर विधायक संतोष बांगर उद्धव ठाकरे के लिए रो पड़े थे। 24 जून को उन्होंने उद्धव ठाकरे गुट के विधायकों को बागी गुट एकनाथ शिंदे के पाले में जाने से रोकने के लिए उन्हें संघर्ष करते देखा गया। विधायक बांगर ने ठाकरे के समर्थन में हाथ जोड़कर रोते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने पूर्व सीएम ठाकरे के प्रति रोकर अपनी भवनाएं प्रदर्शित की थीं।
शिवसेना विधायक संतोष बांगर ने शिवसेना के बागी विधायकों के शिंदे गुट में जाने को विश्वासघात कहा था और एकनाथ शिंदे से वापस आने का अनुरोध किया था। उन्हें भावुक होता देख उनके बगल बैठे एक समर्थक ने रुमाल से उनके आंसू पोंछे थे। उन्होंने कहा था 'बालासाहेब ठाकरे, उद्धव-जी ठाकरे तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं।' वहीं सीएम एकनाथ शिंदे सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बांगर भी शिवसेना के बागी विधायकों के गुट में शामिल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications