जो लोग सेंटर तक नहीं जा सकते, उन्हें घर जाकर दी जाएगी वैक्सीन: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक

मुंबई, 24 सितंबर: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा है कि जो लोग वैक्सीन केंद्रों तक नहीं पहुंच सकते, उन्हें सरकार घर पर जाकर कोरोना टीका दिया जाएगा। मलिक ने कहा है कि ऐसे लोग जो दिव्यांग हैं या किसी और वजह से टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचने में असमर्थ हैं, उनको राज्य सरकार के कर्मचारी घर जाकर टीका देंगे।

 कोरोना वायरस

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने शुक्रवार को कहा, हम मुंबई और महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चला रहे हैं। अभी तक 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। पहली डोज के बाद दूसरी खुराक भी बड़ी संख्या में दी गई है। ऐसे लोग जो दिव्यांग हैं या किसी बीमारी के चलते बिस्तर पर हैं, उनको घर जाकर ही टीके दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र भी अब दिव्यांगों को घर जाकर वैक्सीन देने की बात कह रहा है। हमारी सरकार इस पर पहले भी चर्चा कर चुकी है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रावधान कर रहे हैं कि जो लोग टीकाकरण केंद्रों तक नहीं पहुंच सकते हैं, उन्हें उनके घरों में टीका मिल जाए।

महाराष्ट्र भारत का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य

Recommended Video

    Maharashtra में हैवानियत, Nawab Malik बोले- Fast Track Court में चलाएंगे मामला | वनइंडिया हिंदी

    महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। हालांकि अब राज्य में कोरोना काफी हद तक काबू में है। राज्य में बीते कुछ दिनों से तीन से चार हजार केस हर रोज मिल रहे हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के 65 लाख से ज्यादा मामले आए हैं, जो किसी भी दूसरे राज्य से ज्यादा हैं। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना से 1 लाख 3 हजार से ज्यादा मौते हुई हैं। महाराष्ट्र में अब एक्टिव केस 39 हजार हैं, जो कि एक राहत की बात है।

    देश और दुनिया की बात करें तो दुनिया के तकरीबन सारे देश कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित हैं। दुनिया में अब तक 23 करोड़ लोग कोविड संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं इस वायरस से 46 लाख से अधिक लोगों की जान ले चुका है। भारत में अब तक मिले संक्रमितों की कुल संख्या तीन करोड़ 35 लाख से अधिक हो चुकी है। देश में एक्टिव केसों की संख्या तीन लाख है। देश में कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या 4,46,368 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+