ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटाला: महाराष्ट्र के गृहमंत्री बोले- सवालों का जवाब देने की बजाए राजनीति कर रहे फडणवीस

नई दिल्ली, 13 मार्च: महाराष्ट्र में इन दिनों ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटाले को लेकर राजनीतिक गरमाई हुई है। रविवार को मुंबई साइबर सेल की एक टीम महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस के घर पहुंची। साथ ही इस मामले में उनका बयान दर्ज किया। पुलिस टीम के जाते ही फडणवीस ने फिर से इस मामले में राज्य सरकार को घेरा, जिस पर अब महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने पलटवार किया है।

Mumbai

पाटिल ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया था, बल्कि जवाब देने के लिए सवालों का एक सेट भेजा गया था। रविवार को एक पुलिस दल उनके आवास पर गया क्योंकि उन्होंने मामले के संबंध में उन्हें भेजे गए सवालों का जवाब नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले पर राजनीति कर रहा है। देवेंद्र फडणवीस को अब तक 5-6 नोटिस दिए जा चुके हैं। 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब तक 24 लोगों के बयान दर्ज किए गए। भविष्य में अन्य लोगों के भी बयान लिए जाएंगे।

फडणवीस ने कही ये बात
पुलिस टीम के जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एक टीम ने ट्रांसफर, पोस्टिंग मामले में मेरा बयान दर्ज किया। मैंने सभी सवालों के जवाब दिए। महाराष्ट्र सरकार पिछले छह महीने से इस मामले को खारिज कर रही थी। मैं इस मामले का व्हिसलब्लोअर हूं।

ऐसे समझें पूरा मामला
दरअसल मार्च 2021 में देवेंद्र फडणवीस ने ट्रांसफर पोस्टिंग घोटाले का पर्दाफाश किया था। उनका दावा है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर किसे कितना पैसा दिया गया, जैसी जानकारियां उनके पास हैं। उन्होंने एक रिपोर्ट होम सेक्रेट्री को सौंप दी थी। जब महाराष्ट्र सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की, तो कोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंप दी। इस से परेशान महाराष्ट्र सरकार ने उनके ऊपर ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगा दिया। साथ ही उनके ऊपर केस दर्ज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+