उद्धव के मंत्री ने बेड की कमी पर सेलेब्स और क्रिकेटरों को ठहराया दोषी, कहा- बिना लक्षणों के घेर रखा बेड
मुंबई, 13 अप्रैल: महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने मंगलवार को अस्पतालों में बेड की कमी के लिए सेलेब्स और क्रिकेटरों को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि वे कोरोनो वायरस संक्रमण के कोई गंभीर लक्षण नहीं होने के बावजूद अस्पतालों में बेड पर कब्जा कर रहे हैं। मुंबई के पालक मंत्री असलम शेख ने कहा कि फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों और क्रिकेटरों ने लंबे समय तक प्रमुख निजी अस्पतालों में बिस्तरों पर कब्जा कर लिया है, जिसकी वजह से बेड की की कमी हो गई है।
Recommended Video

कैबिनेट मंत्री मंत्री असलम शेख ने कहा कि अगर सेलिब्रिटी और क्रिकेटरों को अस्पतालों में भर्ती होने से बचा जाता, तो जरूरतमंद कोविड -19 रोगियों को बेड दिया जा सकता था। असलम शेख ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा कि फिल्म उद्योग और क्रिकेटरों की कुछ हस्तियों में हल्के लक्षण थे या फिर वे संपर्क में आए थे, लेकिन उन्होंने खुद को प्रमुख निजी अस्पतालों में भर्ती कराया और लंबे समय तक बेड पर कब्जा किया रखा।
देर शाम तक नई पाबंदियां होंगी लागू
वहीं लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों पर बोलते हुए असलम शेख ने नए कड़े दिशा-निर्देशों के भी लागू होने के संकेत दिए है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में देर शाम तक नई पाबंदियां लागू की जा सकती है, क्योंकि प्रदेश में वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है। उन्होंने बताया कि यह मिनी लॉकडाउन की तरह होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ कई सख्त दिशा निर्देशों के बाद भी नए मामलों में कमी नहीं आ रही है, इसलिए उससे ज्यादा अब सख्त पाबंदियां लगाई जाएगी। मंत्री ने संकेत दिए कि अगले कुछ घंटों में वायरस की चेन को तोड़ने के लिए बहुत सख्त नई एसओपी लाई रही है।












Click it and Unblock the Notifications