महाराष्ट्र "लाडली बहन योजना" के लिए 15 जुलाई तक होगा आवेदन, जानें क्या है शर्ते, कब मिलेगा 1500 रुपये
Maharashtra Meri Ladli Brahmin Yojana: महाराष्ट्र सरकार की 'मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना' 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है।
इस योजना के लिए तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने महाराष्ट्र सरकार की ओर से 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। सरकार ने इसके लिए 46,000 करोड़ रुपये बजट भी जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रतिनिधित्व वाली माहयुति सरकार ने अंतरिम बजट में इस योजना का ऐलान किया है। माहिलाओं को छोटी-छोटी जरूरतें पूरी हो सके और आर्थिक रूप से उनका आत्मविश्वास बढ़े इसलिए शिंदे सरकार ने ये योजना लागू की है। आइए जानते हैं इस योजना का लाभ पाने के लिए कैसे और कहा अप्लाई करना होगा।
"मेरी लाडली बहन योजना" का लाभ किस आयु वर्ग को मिलेगा
मेरी लाडली बहन योजना के तहत 21 से 60 वर्ष तक की महिलाएं के लिए अप्लाई कर सकती हैं। इस योजना के तहत उन्हें हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे।
"मेरी लाडली बहन योजना" पात्रता
- मुख्यमत्री मेरी लाडली योजना के तहत उन्हीं परिवारों की महिला को इसका लाभ मिलेगा जिनके परिवार की सलाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी होगी।
- इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की किसी भी आर्थिक योजना से 1,500 रुपये से ज्यादा प्राप्त न हो रहे हों।परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स ना भरता हो।
- घर के किसी एक सदस्य के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर छोड़कर) नहीं होना चाहिए
"मेरी लाडली बहन योजना" के लिए क्या दस्तावेज चाहिए
- महाराष्ट्र की महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।
- डोमेसाइल सर्टिफिकेट
- महिला के आधार कार्ड नंबर
- पैन कार्ड नंबर
- बैंक खाते का डिटेल
"मेरी लाडली बहन योजना" के अप्लाई की आखिरी तारीख
1 जुलाई से शुरू हुई मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहना योजना के तहत आज से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही चुकी है। 15 जुलाई तक इस योजना की पात्र महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।16 जुलाई को आवेदकों की लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। सुझाव और आपत्ति के बाद अंतिम सूची 1 अगस्त को जारी की जाएगी।
"मेरी लाडली बहन योजना" के तहत कब आएंगे खाते में पैसे?
1 अगस्त को फाइनल लाभार्थी महिलाओं की सूची जारी होने के बाद 14 अगस्त को महिलाओं के खाते में 1500 रुपये डॉयरेक्ट ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इसके बाद महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये प्रति उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। ये धनराशि हर महीने की 15 तारीख को अकाउंट में ट्रांसफर होगी।












Click it and Unblock the Notifications