शरद पवार से मुलाकात के बाद 'चाचा के लेटर' पर बोले अजित, चाची का भी किया जिक्र
अजित पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की पद की शपथ लेने के बाद पहली बार अपने चाचा शरद पवार से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे। जिसको लेकर सियासी हलचल के बीच डिप्टी सीएम बड़ी बात कही है।
Ajit over meeting with Sharad Pawar: महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे के कुछ देर बाद डिप्टी सीएम अजित पवार का शरद पवार के घर पर जाने को लेकर महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी कयासों को हवा दे रहा है। इस बीच डिप्टी सीएम शरद पवार ने एक बयान जारी कर स्थिति साफ की है। उन्होंने अपने चाचा और चाची यानी शरद पवार और उनकी पत्नी से मिलने की वजह बताई है।
शनिवार को डिप्टी सीएम अजित पवार ने शरद पवार से मुलाकात को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार अपनी चाची से मिलने गए थे। उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा रही है कि हम परिवार को महत्व देते हैं। अजित पवार ने कहा कि मेरे माता-पिता ने ये संस्कार दिए हैं। मुझे अपने परिवार से मिलने का अधिकार है। वहीं एनसीपी को लेकर अजित पवार ने कहा कि वे पार्टी को मजबूत बनाने के सभी उपाय करेंगे।

डिप्टी सीएम ने बताया परिवार से ये मुलाकात मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर की थी। इस दौरान चाचा शरद पवार और सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं। डिप्टी सीएम ने बताया कि मुलाकात के दौरान शरद पवार ने मुझे शिक्षा विभाग के संबंधन में एक पत्र दिया, जो कि 21-22 का है।
दरअसल, शरद पवार की पत्नी प्रतिभा को शुक्रवार को सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। अजित उनसे मुलाकात करने के लिए घर पहुंचे थे। इस मुलाकात को लेकर अजित पवार ने कहा कि चाचा शरद पवार हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications