शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ मानहानि और उत्पीड़न का केस करेंगी किरीट सौमैया की पत्नी, जानिए क्या है वजह?

मुंबई, मई 16। महाराष्ट्र बीजेपी के नेता और पू्र्व लोकसभा सांसद किरीट सोमैया की पत्नी डॉक्टर मेधा किरीट सोमैया शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ मानहानि का केस कराने का फैसला किया है। यह जानकारी पूर्व सांसद किरीट सौमैया ने दी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी 18 मई को मुंबई के सेवरी कोर्ट में संजय राउत के खिलाफ मानहानि और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराएंगी।

Kirit somaiya

किरीट सौमैया ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "प्रो डॉ मेधा किरीट सोमैया 18 मई को शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ उत्पीड़न और मानहानि (आईपीसी 499, 500) के नाम पर सेवरी कोर्ट मुंबई में आपराधिक मानहानि मुकदमा / शिकायत दर्ज कराएंगी। 100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाला मामले में उन्हें मानहानि का नोटिस दिया गया था, शिकायत पहले ही दर्ज की जा चुकी थी।

आपको बता दें कि पिछले महीने शिवसेना नेता संजय राउत ने मेधा किरीट सोमैया पर शौचालय निर्माण में घोटाला करने का आरोप लगाया था। 100 करोड़ के इस घोटाले में उन्हें मानहानि का नोटिस दिया गया था और उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। बीते सप्ताह यानी 9 मई, 2022 को भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी ने शिवसेना के संजय राउत के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में डॉ मेधा सोमैया ने संजय राउत पर अपने खिलाफ मीडिया में दिए गए बयान को अनुचित और दुर्भावनापूर्ण बताया था।

किरीट सौमैया की पत्नी ने संजय राउत के बयान को अपने चरित्र के हनन का प्रयास बताया था। इसी शिकायत में उन्होंने राउत पर डराने और धमकाने का भी आरोप लगाया था। संजय राउत ने इससे पहले किरीट सौमैया पर IANS विक्रांत को लेकर भी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+