महाराष्‍ट्र के शहीद अग्निवीर के परिजनों ने किया खुलासा- 'सरकार से 1.08 करोड़ रुपये की सहायता मिली'

सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच चल रही लड़ाई के बीच महाराष्‍ट्र का एक परिवार सामने आया है और उस परिवार ने बड़ा खुलासा किया है। परिवार का ये बयान विपक्षी पार्टियों के आरोपों का करारा जवाब है।

दरअसल, पिछले साल ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के अग्निवीर के परिवार को सरकार से 1.08 करोड़ रुपये की सहायता मिलने की पुष्टि की है।

Agniveer

बता दें परिवार द्वारा किया गया ये खुलासा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना के तहत अग्निवीरों के साथ सरकार के व्यवहार की आलोचना करने के बाद आई है। जिसमें राहुल गांधी ने दावा किया कि अग्निवीरों को "उपयोग करके फेंक देने वाले मजदूर" के रूप में देखा जाता है और उन्हें "शहीद" का दर्जा भी नहीं दिया जाता है।

अग्निवीर शहीद अक्षय गवटे के परिवार को मुआवजा मिला

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के पिंपलगांव सराय के अग्निवीर अक्षय गवटे की 21 अक्टूबर, 2023 को सियाचिन में सेवा करते हुए मृत्यु हो गई। उनके पिता लक्ष्मण गवटे ने सोमवार को मीडिया को बताया कि अक्षय की मृत्यु के बाद परिवार को बीमा कवर के रूप में 48 लाख रुपये, केंद्र सरकार से 50 लाख रुपये और राज्य सरकार से 10 लाख रुपये मिले। लक्ष्मण ने अक्षय की बहन के लिए सरकारी नौकरी की भी मांग की।
अग्निपथ योजना क्‍या है?

14 जून, 2022 को शुरू की गई अग्निपथ योजना के तहत 17 से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा, जिसमें 25% को अतिरिक्त 15 साल के लिए बनाए रखने का विकल्प होगा। बाद में ऊपरी आयु सीमा बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+